Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

Published by Mriegank SHEKHAR

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-राशन वितरण में अनियमितता पर कोटेदार की दुकान निलंबित, जांच में शिकायत सही पाई गई
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार

Ballia-राशन वितरण में अनियमितता पर कोटेदार की दुकान निलंबित, जांच में शिकायत सही पाई गई

नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 की उचित दर राशन विक्रेता गीता देवी की सरकारी राशन की दुकान निलंबित कर दी गई है। राशन वितरण में अनियमितता और कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में अनाज नहीं देने की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है.
General Desk 10 August, 2026 1 minute read
Ballia News: Two female devotees died in Sahatwar, they were going to take a bath in the Ganges on Kartik Purnima

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

सहतवार,बलिया. सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 की उचित दर राशन विक्रेता गीता देवी की सरकारी राशन की दुकान निलंबित कर दी गई है। राशन वितरण में अनियमितता और कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में अनाज नहीं देने की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है.

जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने दुकान के निलंबन का आदेश जारी किया है। दुकान से संबद्ध कार्डधारकों को दूसरी उचित दर दुकान से संबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।

सहतवार के वार्ड नंबर-5 के सभासद रंजीत कुमार वर्मा और वार्ड नंबर-11 की सभासद कविता वर्मा ने चार जून 2026 को अनियमितता की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि कोटेदार कई महीनों से कार्डधारकों को नियमित रूप से राशन नहीं दे रही हैं। ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद खाद्यान्न नहीं आए होने की बात कहकर राशन देने से इनकार करने और दुकान पर मनमानी व कालाबाजारी के आरोप भी लगाए गया था।

सभासदों की शिकायत के आधार पर खाद्य अधिकारी, बांसडीह ने 12 जून को दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। वितरण दिवस पर दुकान बिना सूचना के बंद मिली। दुकान पर आवश्यक सूचनाओं वाला साइन बोर्ड, रेट एवं स्टॉक बोर्ड, सतर्कता समिति के सदस्यों के नाम, अंत्योदय राशन कार्डों की सूची और टोल-फ्री नंबर भी प्रदर्शित नहीं थी।

जांच के दौरान स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं किया गया और जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं किए जाने की बात भी सामने आई। इसके अलावा कार्डधारकों को नियमित रूप से खाद्यान्न नहीं देने तथा ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन से वंचित रखने संबंधी शिकायतें भी सही पाई गईं।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने गीता देवी की उचित दर दुकान को निलंबित कर दिया। संबंधित कार्डधारकों को परेशानी से बचाने के लिए उन्हें दूसरी उचित दर दुकान से संबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार सरकारी राशन की दुकान सहतवार

Post navigation

Previous: Ballia-हलवाई को मिठाई बनाने के बहाने बुलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज
Next: Ballia-मंदिर में भीड़ का फायदा उठाते हुए उचक्कों ने महिला के गले से चेन उड़ाई

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.