Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. सावन के दूसरे सोमवार को बेल्थरारोड नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे।
शिवालयों में पहुंचकर भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, फल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर उन्हें प्रसन्न करने और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।
सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाएं और पुरुष हाथों में पूजा की थाली, जल एवं बेलपत्र लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, शिवालयों में भक्तों की भीड़ और बढ़ती गई। श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।
क्षेत्र के कुशहा भाड़, जमुवांओ, गुलौरा मठिया, खैरा खास, तुर्तीपार, मुजौना, बेल्थरा बाजार, हल्दीरामपुर, पिपरौली, मानस मंदिर, बस स्टेशन स्थित शिव मंदिर और अवधूतेश्वर महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा।
सावन के दूसरे सोमवार पर पूरे क्षेत्र में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिरों में गूंजते घंटे-घड़ियाल और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के साथ अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


