राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पांडेयपुर टेंगरही के बीच बाइक की चपेट में आऩे से एक किशोरी जख्मी हो गई. अनियंत्रित बाइक के पलटने पर उस पर सवार दो युवक भी चुटहिल हो गए.
Tag: सीएचसी
बनहरा गांव में खेलते समय ध्वस्त दीवाल के मलबे में दब जाने से बालक व बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज हेतु दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
रसड़ा नगर के स्टेशन रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शुक्रवार की सुबह वहां रखी बैट्री के फटने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया.
बलिया मार्ग पर पटपर गांव के समीप गुरुवार को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई. कोठिया-मोहम्मदपुर चट्टी के बीच अंधे मोड़ पर तेज रफ़्तार वैगनार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. इससे वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए.
गाजीपुर के थाना बरेसर के फत्तेसराय निवासी एक युवक ने गुरूवार की दोपहर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया.
स्थानीय सीएचसी अपने दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है. कहने को तो यह आदर्श नगर पंचायत में स्थित स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र है, लेकिन विगत कई वर्षों से इस की पिछली दीवार टूटी होने तथा उसके इर्द-गिर्द जमा कूड़े के ढेर पर अभी तक किसी की निगाह नहीं गई.
नगरा बिल्थरा मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के समीप बुधवार की शाम वाहन के धक्के से 80 वर्षीया वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं.
रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित महतवार चट्टी के समीप मंगलवार की साम सड़क पर चुनाव प्रचार फ़िल्म देखते समय बोलेरो के धक्के से एक युवक घायल हो गया. घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया.
दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ महिला समेत दो लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया. वहां दोनों की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान दो की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर चट्टी स्थित मस्जिद पर काम करते समय शुक्रवार को एक मजदूर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया.
एक गांव के सिवान में शौच कर लौट रहे दो मजदूर रास्ते में 440 वोल्ट के करेंट की जद में आकर बुरी तरह झुलस गये.
कोतवाली क्षेत्र के नगहर चट्टी स्थित स्पीड ब्रेकर के समीप बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से गिर कर एक महिला गम्भीर रूप से घायल गयी.
रसड़ा-बलिया मार्ग पर अमहर चट्टी के समीप मंगलवार की सुबह सड़क के किनारे रखे ईंट से कार अनियन्त्रित होकर टकरा गई, जिसमें सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया.
सोमवार के दिन सुबह 9 बजे रेवती-बलिया मुख्य मार्ग पर त्रिकालपुर गांव के पास आमने सामने हुई बाइक कार टक्कर में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए.
चंदायर बल्लीपुर गांव में रविवार की सुबह विवादित भूमि में लगे आम के पेड़ की डाल काटने को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
कोतवाली क्षेत्र के कुरेम गांव में गुरुवार की रात में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया.
रसड़ा नगरा मार्ग पर कोलम्बस स्कूल के समीप पुलिया के नीचे ट्रक के धक्के से कार सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल गया.
मनियर कस्बा निवासी महेश प्रसाद पुत्र रघुनाथ प्रसाद मंगलवार की शाम बेहोशी की हालत में मनियर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर जीप एवं ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गयी.

