Tag: बिहार
सहतवार बड़ा पोखरा प्रांगण में गुरुवार को स्व.बद्री नाथ सिंह सेवा संस्थान के तत्वावधान में (स्व. बद्री सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि पर) आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि बद्री बाबू जैसे लोग बिरले ही जन्म लेते हैं, जो राज परिवार में जन्म लेने के बाद भी गौतम बुद्ध जैसे आचरण के धनी थे.
क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से रविवार की सुबह मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के एक गुर्गे सहित पांच असलहा तस्करों को धर दबोचा. पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि क्राइम ब्रांच व रेवतीपुर पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि बिहार प्रांत से अवैध असलहों के साथ पांच बदमाश गाजीपुर आ रहे हैं.
असीमीत जमीनी जानकारी, सपाट शैली व अलौकिक इल्म ने तब के ‘लोकगायक’ भिखारी ठाकुर को अंतर्राष्ट्रीय उंचाई दी. अति सामान्य इस व्यक्ति की लोक समझ, शोध प्रबंधों का साधन बन गई. भोजपुरी के प्रतीक भिखारी ठाकुर अपनी प्रासंगिक रचनाधर्मिता के कारण भारतीय लोक साहित्य में ही नहीं, सात समुंदर पार मारीशस, फीजी, सूरीनाम जैसे देशों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं.
सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के खरीद दरौली (बिहार) घाटों के मध्य घाघरा नदी पर पक्के पुल के निर्माण की स्वीकृति से इलाकाई लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है. लोग एक दूसरे को बधाई तो दे ही रहे हैं, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पशुधन मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को आभार संदेश भेजने की होड़ लगी है.
