Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • कोलकाता के गिरमिटिया भोजपुरी महोत्सव में गजल-भजन की फुहार
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

कोलकाता के गिरमिटिया भोजपुरी महोत्सव में गजल-भजन की फुहार

गिरमिटिया भोजपुरी महोत्सव का आयोजन गिरमिटिया फाउंडेशन ने किया था. गिरमिटिया फाउंडेशन की मुख्य कर्ता धर्ता सिकंदरपुर की ही बिटिया स्वास्ति है.
Central Desk 16 December, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Swasti_Girmitiya
  • रंग लाई सिकंदरपुर की बिटिया की मशक्कत
  • गिरमिटिया भोजपुरी महोत्सव में हुआ धमाल

कोलकाता के ठाकुरबाड़ी स्थित रथींद्र मंच पर रविवार को गिरमिटिया भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान देश-विदेश के मेहमानों ने एक-दूसरे से मिल कर अपने विचार साझा किये. गिरमिटिया फाउंडेशन ने इस महोत्सव का आयोजन किया था. आपको यह जान कर हैरत होगी कि गिरमिटिया फाउंडेशन की मुख्य कर्ता धर्ता सिकंदरपुर की ही बिटिया स्वास्ति है.

आइए पहले बताते हैं कि कौन है स्वास्ति

स्वास्ति बोले भीखा, फिलहाल स्विट्जरलैंड के जिनेवा में रहती हैं. हालांकि उनका जन्म मॉरीशस में हुआ था. उन्हें यह तो पता था कि वह मूल रूप से भारतीय हैं, लेकिन भारत में कहां की रहनेवाली हैं, यह उन्हें नहीं पता था. विदेशों में बसे भारतीय जब किसी त्योहार को मनाते थे और अपनी भाषा में बातें करते थे तो स्वास्ति खुद को उनसे कटा महसूस करती थीं.

उनके पूर्वज भारत से मॉरीशस आये थे, जिन्हें गिरमिटिया के नाम से जाना जाता था. आखिरकार उन्होंने अपनी जड़ों को तलाशने की ठानी. मॉरीशस के रिकॉर्ड को खंगालने पर पता चला कि 1876 में उनका एक पूर्वज भारत से आया था.

रिकॉर्ड में 14 वर्षीय उक्त पूर्वज का नाम ‘भीखा’ लिखा था. पता भारत के आजमगढ़ का एक गांव था. इसके बाद स्वास्ति भारत के आजमगढ़ पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से वह डीएम के पास पहुंच गयीं. डीएम ने नक्शा दिखाकर उन्हें बताया कि उक्त गांव अब बलिया में है.

आखिरकार वह बलिया के सिंकदरपुर ब्लॉक स्थित अपने गांव, देवहा पहुंच गयीं. स्वास्ति कहती हैं कि अपनी मूल जड़ की मिट्टी को देखकर जो खुशी उन्हें हुई वह पहले कभी नहीं हुई थी. अब स्वास्ति न केवल अपने गांव बल्कि भोजपुरी को भी बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं. उन्होंने गिरमिटिया फाउंडेशन की स्थापना की. भारत में दिलीप कुमार गिरि के साथ मिलकर वह इस काम में जुट गयी हैं.

इसीके तहत 15 दिसंबर को फाउंडेशन की ओर से गिरमिटिया भोजपुरी महोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कोलकाता के जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी स्थित रथींद्र मंच में किया गया. गिरमिटिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस महोत्सव में ‘एक करुण कथा’ नामक लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी.

आपको बता दें कि अंग्रेजों के शासनकाल में बेहतर जिंदगी जीने का सपना दिखा कर हिंदुस्तान के लोगों को एक एग्रीमेंट के जरिये गन्ना की खेती के उद्देश्य से भारत से विदेश ले जाया गया था. एग्रीमेंट का सही उच्चारण नहीं कर पाने वाले उसे गिरमिंट कहते थे. बाद में इस एग्रीमेंट के तहत विदेश जानेवाले लोगों को गिरमिटिया कहा जाने लागा.

गिरमिटिया मजदूर मॉरिशस, फिजी, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद व टोबैगो में भी पाये जाते हैं. उनमें ज्यादातर लोग पूर्वांचल के थे. लिहाजा उनकी भाषा भोजपुरी थी. अब उन देशों में उनकी चौथी और पांचवी पीढ़ी है. समय के अंतराल में लोग अपनी जड़ों से कट भले ही गये थे, लेकिन अब लोग वापस अपनी माटी का रुख कर रहे हैं.

इस काम में गिरमिटिया फाउंडेशन लोगों की मदद तो कर ही रहा है, साथ में भोजपुरी के प्रचार प्रसार और भोजपुरिया साहित्य-संस्कृति के विकास में अपना योगदान दे रहा है. इसका प्रमाण रथींद्र मंच में आयोजित महोत्सव में देखने को मिला, जहां लोग एक दूसरे के साथ संवाद के साथ भोजपुरी गीतों पर झूम रहे थे.

कार्यक्रम में मॉरिशस से आयीं स्वास्ति बोले भीखा, अशोक सिंह, जेपी सिंह, गंगा टीवी के क्रिएटिव हेड राजीव मिश्रा, रमा शंकर गिरि, महुआ टीवी के अजित आनंद और धर्मेंद्र विजय चौबे मौजूद थे.

वहीं नीदरलैंड से आये राजमोहन, भजन व गजल गायक सौरभ गिरि, लोक गायिका श्रद्धा व समवृद्धि के अलावा तबला वादक अंजनि सिंह जैसी हस्तियां भी नजर आयीं. कार्यक्रम का संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया. स्वास्ति कहती हैं कि वह अपने गांव सिकंदरपुर के देवहा और अन्यत्र भी टेक्निकल स्कूल खोलना चाहती हैं.

Related

Tags: कोलकाता सिकंदरपुर स्वास्ति बोले भीखा

Post navigation

Previous: दो बाइकों की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल
Next: राहुल गांधी के खिलाफ मोटरसाइकिल जुलूस निकाला

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.