Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बैरिया में दिन दहाड़े असलहा दिखाकर एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से 80 हजार की लूट
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया में दिन दहाड़े असलहा दिखाकर एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से 80 हजार की लूट

एकाएक बढ़ी अपराधिक घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल
General Desk 2 July, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

एकाएक बढ़ी अपराधिक घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, दिए मातहतों को निर्देश

बैरिया(बलिया)। थाना क्षेत्र के रानीगंज-इब्राहिमाबाद मार्ग पर चेताछपरा स्थित स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र भीखाछपरा के संचालक को कट्टे के नोक पर रखकर दो लूटेरों ने 80 हजार रुपये की लूट लिया, और असलहा लहराते हुए रानीगंज बाजार के तरफ भाग निकले. सूचना पर पहुंची पुलिस व स्वाट टीम मामले की छानबीन में जुट गई है. दिन दहाड़े हुई इस वारदात से रानीगंज बाजार में दहशत का माहौल है. वजह स्पष्ट है वारदात रानीगंज बाजार चौक(पुलिस पिकेट) से महज 500 मीटर दूरी पर की है.

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर में दो लोग डिस्कवर बाइक से ग्राहक सेवा केन्द्र पहुंचे. उसमें से एक ने संचालक से पैसा जमा करने की बात कहा. उस वक्त ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक अशोक कुमार सिंह अन्य ग्राहक का पैसा जमा कर रहे थे, तब तक एक बदमाश ने कैश में हाथ डाल दिया. संचालक के विरोध करने पर कट्टा निकाल लिया. केन्द्र संचालक अशोक कुमार सिंह व लुटेरे के बीच हाथापाई हुई. तब तक दूसरे लुटेरे ने संचालक के कनपटी पर कट्टा सटा दिया. इसके बाद लुटेरों ने 20 हजार रुपये की एक गड्डी, 40 हजार की एक गड्डी और 20 हजार खुदरा कुल 80 हजार रुपये लूटने में कामयाब हो गए. हो हल्ला सुनकर बगल के जनसेवा केन्द्र संचालक शम्भू सिंह पहुंचे तो लुटेरों ने उनको भी कट्टा दिखा कर धमकाया.
हालांकि शम्भू सिंह अपने दुकान के पीछे से डंडा लेकर लुटेरों पर प्रहार किया, तब तक लुटेरे बाइक से फरार होने लगे. फरार होते होते शम्भू सिंह व अशोक कुमार सिंह ने लुटेरों पर कई डंडा चलाया. लुटेरे रानीगंज बाजार के तरफ भाग निकले. ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक की पत्नी रानी सिंह ग्राहक सेवा केंद्र के ऊपर तल थी. जिसने 100 नम्बर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर 100 नम्बर पुलिस के साथ ही एसएचओ बैरिया अनिलचन्द तिवारी, एसएचओ रेवती संजय त्रिपाठी व स्वाट टीम प्रभारी आरके सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए.
ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक के साथ हुई लूट की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र भीखाछपरा के ही कर्मचारी कौशल सिंह को 16 अक्टूबर 2014 को चाकू मार कर 01 लाख 60 हजार रुपये की लूट की गई थी. इसके कुछ दिन बाद ही 22 अक्टूबर 2014 को स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र चांदपुर के संचालक मिलन सिंह को भुआलछपरा चट्टी पर गोली मारकर दो लाख रुपये की लूट की गई थी. इसके बाद से मामला शांत रहा. लेकिन भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोटवां में ग्राहकों का पैसा निकालने, बाइक चोरी, ठगी की घटना आए दिन होती रहती है. इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा जल्द से जल्द लूट के मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.
उधर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ भी
लूटकांड के मामले में घटना स्थल पहुंच गये. ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से पुलिस अधीक्षक ने पूछताछ की. पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा होना चाहिए. दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले में पुलिस टीम के अलावा स्वाट टीम भी लगा दी गयी है.

Related

Tags: एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र दिन दहाड़े बैरिया भीखाछपरा लूट

Post navigation

Previous: विद्यालयों में गुरूजी नहीं, कैसे बनेंगें विश्व गुरू ?
Next: सेंध लगा कर घुसे चोरों ने एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र से नकदी सहित हजारों का सामान चुराया

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.