Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • विद्यालयों में गुरूजी नहीं, कैसे बनेंगें विश्व गुरू ?
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

विद्यालयों में गुरूजी नहीं, कैसे बनेंगें विश्व गुरू ?

शिक्षा क्षेत्र बैरिया व मुरलीछपरा के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों का टोटा
General Desk 2 July, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

शिक्षा क्षेत्र बैरिया व मुरलीछपरा के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों का टोटा
चयनित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भी कुल जमा दो-दो शिक्षकों के भरोसे
बैरिया(बलिया)। पहली जुलाई को इलाके के प्राथमिक विद्यालय गुलजार रहे. उत्साह के साथ बच्चे पहुंचे. चहल-पहल रही. फल वितरण का दिन होने के चलते अधिकांश विद्यालयों में फलों के राजा आम का वितरण हुआ. पढ़ाई थोड़ा कम हुई, खेलने का अवसर भी बच्चों को मिला. सारे उत्साह के बावजूद विद्यालयों में पहले ही की तरह शिक्षकों की संख्या कम ही रही. नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है. लगभग हर विद्यालय पर शिक्षक कम होने का रोना रहा. सवाल यह उठता है कि जब विद्यालयों में गुरूजी ही नहीं रहेंगे तो भला भारत के भविष्य विश्व गुरू के अवधारणा को कैसे पूरा करेंगे.
बताते चलें कि शिक्षा क्षेत्र बैरिया के 32 उच्च प्राथमिक विद्यालयों मे अपेक्षित न्यूनतम 160 शिक्षकों के सापेक्ष मात्र 118 शिक्षक ही है. 42 शिक्षकों की कमी है. सिर्फ एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं. 31 में प्रभारी से ही काम चल रहा है.

सबसे खराब हालात प्राथमिक विद्यालयों का है. यहां अपेक्षित 490 शिक्षकों के सापेक्ष 169 शिक्षक ही तैनात हैं. 221 शिक्षकों के पद रिक्त हैं.
बैरिया मंडल के श्रेष्ठ विद्यालय जहां छात्र संख्या अधिक रहती है, प्रावि बैरिया, रानीगंज, तालिवपुर, दयाछपरा व रामपुर मिश्र अंग्रेजी माध्यम के लिए बीते सत्र से चल रहे हैं. इनमें बैरिया को छोड़कर शेष चार में सिर्फ दो दो शिक्षक ही तैनात है. जबकि अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालयों में एक प्रधानाध्यापक व चार सहायक अध्यापक अनिवार्य रूप से तैनात किए जाने का शासनादेश है.
उधर शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा छपरा के 97 प्रावि में अपेक्षित 485 शिक्षकों के सापेक्ष मात्र 213 शिक्षक ही तैनात हैं. 272 शिक्षकों की कमी है.

इसी प्रकार 30 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अपेक्षित 150 शिक्षकों के सापेक्ष सिर्फ़ 78 शिक्षक तैनात हैं. 72 शिक्षकों की कमी है.

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बैरिया शिक्षा क्षेत्र में 13526 तथा मुरलीछपरा में 15171 छात्र फिलहाल पंजीकृत है. जुलाई माह में यह संख्या और भी बढ़ेगी.
अप्रैल माह से नए सत्र शुरू हो जाने के बाद नई कक्षा में प्रवेश पाने वाले छात्रों की नई पुस्तक भी मिलने की उत्सुकता पर कुठाराघात ही हुआ. जून की छुट्टियों में उच्च प्राथमिक की पुस्तकें बीआरसी पर आ गईं, लेकिन प्राथमिक की पुस्तकें अभी तक नहीं आई है. प्राथमिक की पुस्तकों का इन्तजार चल रहा है.
क्षेत्र के प्रबुद्ध प्रो सुभाषचन्द्र सिंह, पं. विभूति मिश्र, श्रीनाथ सिंह, अरुण मिश्र सरीखे अवकाश प्राप्त शिक्षकों की मानें तो अगर सरकार विश्व गुरू बनने का ख्वाब संजोए है तो प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम पांच शिक्षक अथवा 30 छात्र पर एक शिक्षक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तीन कक्षाओं के लिए तीन शिक्षकों के अलावा अंग्रेजी, संस्कृत व विज्ञान विषय के लिए तीन अन्य यानी कुल छ: शिक्षकों की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिये. दो या तीन शिक्षक कैसे सभी का पठन-पाठन करा पाएंगे. वह तो बच्चों को संभालने में ही व्यस्त रहेगे. ऐसे हालात कैसे मे विश्व गुरू बनने का ख्वाब देखा जा सकता है. बनना कठिन होगा.

http://https://youtu.be/Lt4XWxyyGIY

इस बावत बैरिया शिक्षा क्षेत्र के शिक्षक संघ अध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि विद्यालय खुलने से पहले स्वच्छता अच्छी पहल रही. बलिया कार्यालय पर विद्यालय समय पर शिक्षक न दिखें का शासनादेश देश स्वागत योग्य है. मिड डे मील सुचारू रूप से शुरू हो गया. सब ठीक है. पर शिक्षकों की कमी सबसे बड़ी समस्या है. मैं शिक्षकों के जो भी देय है उसके भुगतान की मांग करता हूँ. ताकि शिक्षक शिक्षण छोड़ कर बलिया कार्यालय न जांय तथा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक तैनात किए जाय ताकि बुनियादी शिक्षा व्यवस्था को परवान चढ़ाया जा सके.

Related

Tags: उच्च प्राथमिक बैरिया विद्यालय विश्व गुरू शिक्षक

Post navigation

Previous: शहीदों को दिल्ली सरकार आर्थिक मदद दे सकती है तो यूपी सरकार क्यों नहीं
Next: बैरिया में दिन दहाड़े असलहा दिखाकर एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से 80 हजार की लूट

ये भी पढ़ें

Ubhaon Umesh Case Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

You may have missed

Ubhaon Umesh Case Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.