Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सरयू के तेवर ने उड़ाई तटवर्तियों की नींद, प्रशासन एलर्ट मोड में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सरयू के तेवर ने उड़ाई तटवर्तियों की नींद, प्रशासन एलर्ट मोड में

बांसडीह क्षेत्र के ककर्घट्टा, टिकुलिया, पर्वतपुर, जयनगर, खेवसर, रघुवर नगर, रामपुर नम्बरी आदि गाँवों के घरों तक पानी पहुँच चुका है
News Desk 3 August, 2020

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बाँसडीह (बलिया) से रविशंकर पांडेय


सरयू (घाघरा) नदी के लगातार जलस्तर में वृद्धि के चलते प्रशासन एलर्ट मोड में आ चुका है. दो दिन पहले जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही का तूफानी दौरा हुआ था. वहीं टीएस बंधा के खतरा को देखते हुए डीएम ने मातहतों को सख्त निर्देश दिया था. यही वजह है कि प्रशासन हरकत में आकर 15 नांवों की व्यवस्था कर मौके पर भेज दिया है.


बांसडीह क्षेत्र के ककर्घट्टा, टिकुलिया, पर्वतपुर, जयनगर, खेवसर, रघुवर नगर, रामपुर नम्बरी आदि गाँवों के घरों तक पानी पहुँच चुका है. फसल बर्बाद हो चुकी है. हालाँकि सोमवार की सुबह सरयू डीएसपी हेड मीटर गेज पर 64. 940 मापा गया, जबकि खतरा 64.01 है. अभी भी जलस्तर में अनवरत वृद्धि जारी है. उधर, बिल्थरारोड में तुर्तीपार हेड पर सोमवार को नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर पहुंच गई. दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 65.01 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि यहां खतरा बिदु 64.01 मीटर है. जलस्तर प्रति घंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रही है. रेवती क्षेत्र के चांदपुर में भी घाघरा खतरा बिदु से 88 सेमी ऊपर बह रही है.

तहसीलदार गुलाबचन्द्रा ने बताया कि पानी के अनवरत बढ़ने से टीएस बंधे से बिंद बस्ती तक पाँच नांवों की व्यवस्था, दियरा से बिंद बस्ती एक नांव, रामनाथ के डेरा से चांदपुर बांध, बरई टोला से गभीरार बांध तक, लक्ष्मण के डेरा से शुभहता तक, संत के डेरा से गभीरार बांध, दिया के डेरा से शुभहता तक व अन्य आदि जगहों पर नांव की व्यवस्था की गई है.

लोगों ने लगाई गुहार, साहब सब कुछ लूट गया, हम अब कहीं के नहीं रहे

एक तरफ कोरोना महामारी की त्रासदी से लोग कराह रहे हैं, तो दूसरी तरफ सरयू नदी ने उग्र रूप धारण कर लिया है. ऐसे में इलाकाई लोगों में भय इतना व्याप्त है कि तमाम व्यवस्था के बावजूद भी लोग सहमे हुए हैं. एक 82 वर्षीय बुजुर्ग ने रोते हुए कहा कि साहब उम्र के अंतिम पड़ाव हैं. महामारी तो बहुत हमने देखी. परन्तु ऐसी महामारी हमने नहीं देखी थी. आप लोग ध्यान नहीं देंगे तो सब कुछ लूट गया. हम अब कहीं के नहीं रहे.


बाँसडीह एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य और तहसीलदार गुलाब चन्द्रा ने तटीय इलाके का लगातार दौरा कर रहे हैं. अधिकारी द्वय ने टीएस बंधा पर पहुंचकर जायजा लिया. चूंकि सरयू नदी के जलस्तर वृद्धि से बाढ़ का पानी बंधा तक पहुंचते ही अन्य गांवों पर खतरा बढ़ जाएगा. अधिकारी द्वय को ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि साहील (कांटेदार जानवरों) ने बंधा को अन्दर से खोखला कर दिया है. यह जानवर मिट्टी में जगह बनाकर रहते हैं. ऐसे में टीएस बंधे पर खतरा है. एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने कहा कि निगरानी रखी जा रही. हरसम्भव कोशिश होगी कि आम जन को कोई दिक्कत न हो. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा चुकी है.


बिल्थरारोड क्षेत्र के तुर्तीपार, इद्रानगर और चंदायरकला के मोहरोडीह में बाढ़ का पानी घुस गया है. इसके चलते लेागों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. लोग अपने घरों के छतों पर रहने को विवश हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन नदी के इस भयावह स्थिति से पूरी तरह से अंजान बना है. इसके अलावा तुर्तीपार, मुजौना, इंद्रानगर, हल्दीरामपुर क्षेत्र की सैकड़ो एकड़ धान व मूंगफली की फसल डूब गई है. उधर हाहानाला, छोटकी टंगुनिया, खैरा, तुर्तीपार, मुजौना व रामपुर में नदी तबाही मचाने लगी है.

बैरिया क्षेत्र के सठिया ढाला के निकट बीएसटी बंधा पर घाघरा के बढ़ते दबाव से लोग बेचैन हो उठे हैं. खुदा न खास्ता यदि बांध टूटा तो लगभग चार दर्जन गांवों की डेढ़ लाख की आबादी सीधे इस कटान से प्रभावित हो सकती है. जिला प्रशासन कटान रोकने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है.

Related

Tags: कटान बलिया बाढ़ बांसडीह बेल्थरारोड बैरिया रेवती सरयू

Post navigation

Previous: रामगोविन्द चौधरी की छठी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
Next: एक ही परिवार के पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.