Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया को बाल श्रम व बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया संकल्प
  • बलिया शहर

बलिया को बाल श्रम व बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया संकल्प

मीटिंग का शुभारंभ करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाल संरक्षण समिति को सक्रिय बनाने में हमारी मदद करें. बच्चों संबंधित कोई भी प्रकरण हो तो तत्काल हमसे संपर्क करें. साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा श्रम विभाग की समस्त योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया. विकास खंड अधिकारी ने बच्चो संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला.
Central Desk 26 May, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Resolve to make Ballia free from child labor and child marriage

चिलकहर एवं दुबहड ब्लॉक में बाल संरक्षण समिति की बैठक

बलिया. विकास खंड चिलकहर एवं दुबहर में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति की बैठक ब्लॉक चिलकहर व दुबहर के ब्लाक प्रमुख के अध्यक्षता में आयोजित की गई. इसमें 12 ग्राम पंचायतों की आंगनबाड़ी कार्यकत्री व 210 आशा बहुओं ने प्रतिभाग किया.

मीटिंग का शुभारंभ करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाल संरक्षण समिति को सक्रिय बनाने में हमारी मदद करें. बच्चों संबंधित कोई भी प्रकरण हो तो तत्काल हमसे संपर्क करें. साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा श्रम विभाग की समस्त योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया. विकास खंड अधिकारी ने बच्चो संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला.

 

सहायक खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चो को शिक्षा के मुख्यधारा से जुड़वाने में हमारी मदद करे, टी.आर.पी. नया सवेरा सितारा सिद्दीकी ने ब्लॉक चिलकहर व दुबहर में श्रम विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से चलाई जा रही नया सवेरा योजना के अंतर्गत 12 ग्राम पंचायत को बालश्रम मुक्त घोषित करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी और ब्लॉक स्तर पर बालश्रम मुक्त ग्राम पंचायत करने का प्रस्ताव रखा गया. प्रस्ताव समिति के सभी सदस्य की सहमति से पारित किया गया. चाइल्ड लाइन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर द्वारा बताया गया कि चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के नंबर पर पोषाहार संबंधित शिकायत प्राप्त होती है. ऐसे प्रकरणों में आप लोग चाइल्ड हेल्पलाइन का सहयोग करें. बच्चो के सम्बंधित कोई जानकारी या मदद हो तो 1098 पर फ़ोन करें.

 

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने विभाग से संबंधित बच्चो की सारी योजनाओ के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवम कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया गया.

 

इस मौके पर श्रम विभाग , शिक्षा विभाग , महिला कल्याण विभाग, जिला पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,विकास खंड अधिकारी, एडीओ पंचायत, चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि ग्राम प्रधान ,आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही. कार्यक्रम के अंत में श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा सभी के सहमति से जनपद बलिया को बाल श्रम व बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बाल विवाह मुक्त बाल श्रम संकल्प सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: सिकंदरपुर: एसडीएम ने बस स्टेशन चौराहे पर सड़क किनारे किए अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश
Next: बजट में प्रदेश के समग्र विकास सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया- दानिश आजाद अंसारी

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.