Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • हाल सांसद आदर्श गांव का : खुले में शौच के लिए जाती हैं महिलाएं
  • जिला जवार

हाल सांसद आदर्श गांव का : खुले में शौच के लिए जाती हैं महिलाएं

नहीं धरातल पर उतर पाई महात्वाकांक्षी योजनाएं
General Desk 9 February, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ballia-update-fb

नहीं धरातल पर उतर पाई महात्वाकांक्षी योजनाएं

दुबहड़ (बलिया)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया को ओडीएफ करने का मिशन फिलहाल असफल होता दिख रहा है. गाँव के दो तिहाई लोग अभी भी खुलें में शौच कर रहें है. सुबह-शाम सड़क किनारें व खेतों में शौच करने वालों की लाइन लग जाती है. इनमें महिलाओं की संख्या पुरूषों की अपेक्षा कही ज्यादा दिखती है. सबसे ज्यादा खराब स्थिति प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे की है. जहाँ लोगों द्वारा खुलें में शौच के कारण पढ़ने वाले बच्चों एवं शिक्षकों को मल के दुर्गन्ध से काफी परेशानी हो रही है. इससे बच्चों में संक्रामक बीमारियाँ फैलने का खतरा बढ़ गया है. इतना ही नहीं सांसद भरत सिंह द्वारा ‘हजारी सरोवर’ के नाम से अलंकृत तालाब जो कि विद्यालय के ठीक सामने स्थित है, उसमें गाँव के लोगों द्वारा घरों का कूड़ा-करकट फेंकने के वजह से गंदगी से पटा पड़ा है.
इस बाबत ग्राम प्रधान विनोद दुबे ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा सर्वे कराने के पश्चात निर्धारित लक्ष्य 526 के सापेक्ष केवल 361 शौचालय की धनराशि ही ग्राम पंचायत को उपलब्ध करायी गयी. जिसमें पूर्व प्रधान द्वारा 45 व मेरे द्वारा 316 शौचालय बनवाया जा चुका है. जबकि शेष शौचालय की धनराशि करीब चार माह से विभाग द्वारा लटका कर रखा गया है. जिसके कारण ग्राम पंचायत के तीन पुरवे त्रिलोकपुर मठिया, डमर छपरा व हरिछपरा में शौचालय का निर्माण नहीं हो सका. जिससे सैकड़ों परिवार खुलें में शौच करने को मजबूर हैं. किन्तु कई लोग शौचालय बनने के बावजूद जानबुझकर खुलें में शौच करते हैं. हालाँकि ग्राम स्वच्छता समिति द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबीन, स्वच्छता अभियान का पोस्टर आदि लगाया गया है .
उन्होंने बताया कि इसी तरह ‘ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन’ (SLWM) योजनान्तर्गत गाँव में कूड़ा-कचरा निस्तारण का उचित प्रबन्ध एवं गाँव के सभी परिवारों को कूड़ादान के लिए हरे व नीले रंग की बाल्टी उपलब्ध कराने हेतु पंचायती राज विभाग द्वारा तीन माह पूर्व ही सर्वे कराया गया किन्तु अभी तक उस पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ. इस कारण लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है.
गौरतलब है कि यह गाँव, ‘गंगा किनारे’ विश्व बैंक,नीर-निर्मल, नक्सल प्रभावित, मिशन अन्त्योदय सहित सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित है. फिर भी अभी तक अपेक्षित बदलाव नहीं दिख रहा है जो कि आश्चर्यजनक है.

Related

Tags: दुबहड़ सांसद आदर्श गांव ओझवलिया

Post navigation

Previous: अभिभावक ने परीक्षा की कापी पर अनुक्रमांक के हेरफेर का लगाया आरोप
Next: मंत्री ओमप्रकाश का आगमन 11 को

ये भी पढ़ें

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.