Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • 2022 के विस चुनाव में प्रसपा सरकार में होगी: शिवपाल सिंह यादव
  • Featured Story
  • जिला जवार

2022 के विस चुनाव में प्रसपा सरकार में होगी: शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल सिंह ने कहा कि संपन्न परिवार के होते हुए भी स्व. बद्री सिंह ने गरीबों और मजलूम लोगों की सेवा में अपना जीवन न्योछावर कर दिया.
Central Desk 19 January, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ShivPYadav_Bansdih
  • गरीबों और मजलूमों की सेवा में जीवन न्योछावर कर दिया स्व. बद्री सिंह ने
  • केंद्र-राज्य की भाजपा सरकारों पर लगाया भाई को भाई से लड़ाने का आरोप

बांसडीह : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों और कार्यों के कारण देश के गरीब, किसान, व्यापारी, बेरोजगार युवा सभी परेशान हैं. उन्होंने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में प्रसपा की सरकार बनेगी.

वह रविवार को सहतवार के बड़ा पोखरा मैदान पर नगर पंचायत सहतवार के पूर्व चेयरमैन स्व. बद्रीनाथ सिंह की 18 वीं पुण्यतिथि समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने स्व. बद्री सिंह को गरीबों और मजलूमों के लिए समर्पित पुरूष बताया.

इससे पहले मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम स्व बद्रीनाथ सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सभा के अतिथियों और भारी जनसमुदाय ने भी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया.

शिवपाल सिंह यादव ने कहा की केन्द्र की गलत नीतियो, नोटबन्दी, जीएसटी के कारण लोग पहले से ही परेशान थे. इस बीच सीएए लागू कर दिया गया जो देशहित में नहीं है. मोदी सरकार ने बिना देश की राजनैतिक पार्टियों और आमलोगो की सलाह लिये इसे लागू कर दिया.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगो को नौकरी देने की झूठी बात की. पीएम मोदी ने देश के आर्थिक विकास को चौपट कर दिया है. विश्व में भारत आर्थिक रूप से छोटे देशों से भी पीछे हो गया है.

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगारी से युवा परेशान हैं. प्रदेश में विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा है, सड़कें और पुल नहीं बन रहे हैं. मोदी केवल विदेश घूमते हैं तथा योगी की कोई अफसर सुनता ही नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिले, तहसील, थाने में भ्रष्ट्राचार और गुंडाराज से आम आदमी त्रस्त है. देश में धर्म का विवाद पैदाकर भाई से भाई को लड़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रसपा किसान, गरीब, मजदूर के लिए ऐसी पालिसी लायेगी जिससे सभी को लाभ होगा.

प्रसपा मुखिया ने दावा किया कि सरकारप्रसपा की ही बनेगी. उन्होने कहा कि बागी बलिया से बिगुल फूंक कर इतिहास रचेगा.

शिवपाल सिंह ने कहा कि संपन्न परिवार के होते हुए भी स्व. बद्री सिंह ने गरीबों और मजलूम लोगों की सेवा में अपना जीवन न्योछावर कर दिया. आज उनके पुत्र नीरज सिंह उनके रास्ते पर चलते हुए समाज सेवा में लगे हैं.

स्व. बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान के संरक्षक नीरज सिंह गुडडू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान प्रतिवर्ष समाज सेवा के विभिन्न कार्य, स्वास्थ्य मेला, नेत्र शिविर, विकलांंग कैम्प, कम्बल वितरण आदि सेवा का कार्य करता है.

Related

Tags: आदमकद प्रतिमा एनपीआर जीएसटी नोटबंदी पुण्यतिथि बांसडीह भाजपा विकास कार्य सीएए स्व.बद्रीनाथ सिंह

Post navigation

Previous: बेरुआरबारी मंडल से 1000 भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे गोरखपुर रैली में
Next: पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीबों को वितरित किये 51 कम्बल

ये भी पढ़ें

Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.