Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • किराने की दुकान से दिनदहाड़े 30 हजार लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने 2 घंटे में पकड़ा, पढ़िए बैरिया की आज की 4 प्रमुख खबरें
  • VIRAL न्यूज़
  • बैरिया

किराने की दुकान से दिनदहाड़े 30 हजार लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने 2 घंटे में पकड़ा, पढ़िए बैरिया की आज की 4 प्रमुख खबरें

Remote Desk 30 September, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bariya Thana KOtwali

बैरिया,बलिया. बैरिया बाजार के माझी स्टैंड स्थित कुंवर कटरा में गुरुवार को एक किराने की दुकान से तीस हजार रुपये लूटकर भागने वाले बदमाश को स्थानीय पुलिस ने दो घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से लूट के रुपए भी बरामद कर लिये गए हैं.

बैरिया निवासी सोनू यादव बैरिया स्टैंड पर सोनबरसा निवासी अनिल केसरी के दुकान पर गया. उसने दुकानदार अनिल से गुटखा मांगा. जैसे ही गुटखा देने के लिए दुकानदार अनिल केसरी उठ कर पीछे घूमा उसी दौरान सोनू कैश बाक्स से तीस हजार रुपये निकाल कर ले भागा. अनिल केसरी ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया  भी किंतु वह भागने में सफल हो गया.

 

स्थानीय लोगों की माने तो सोनू यादव नशे का आदी हो चुका है और अपने नशे की जरूरत पूरा करने के लिए इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता रहता है.

 

बिहार के पंचायत चुनाव के कारण शराब की तस्करी बढ़ी

 

बिहार में पंचायत चुनाव के चलते तस्करी की घटनाओं में बढ़त देखी जा रही है. गंगा व सरयू नदी के रास्ते बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की शिकायतें आ रही हैं. लोगों का कहना है कि सुरेमनपुर के रास्ते गोपाल नगर दियराचंल के  डूमाई गढ़ घाट से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रोज ही नाव से तस्कर बिहार भेज रहे हैं.इसी तरह गंगा नदी के रास्ते भी दया छपरा व शिवपुर घाट के रास्ते शराब का खेप बिहार पहुंचाया जा रहा है. ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक का ध्यान अपेक्षित करते हुए शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए उचित कार्रवाई करने को गुहार लगाई है.

 

विद्युत उपकेंद्र लोकधाम का पांच  एमबीए का ट्रांसफार्मर जला, कई गांवों की बत्ती गुल

 

बैरिया. विद्युत उपकेंद्र लोकधाम ठेकहा में लगा पांच एमबीए का ट्रांसफॉर्मर शॉर्ट सर्किट की वजह से गुरुवार को जल जाने के कारण सैकड़ों गांव की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है. इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

इस संदर्भ में पूछने पर विद्युत विभाग के एसडीओ संतोष चौधरी ने बताया कि एक और पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लोकधाम में है जिससे अल्टरनेट करके कुछ कुछ घंटे सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जा रही है. ट्रांसफार्मर के लिए मांग पत्र भेजा गया है. लखनऊ से शनिवार तक पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर के लोक धाम विद्युत उप केंद्र में पहुंचने की उम्मीद है. शनिवार की शाम से विद्युत आपूर्ति सामान्य व सुचारू हो सकती है.उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि संयम बरतें यथाशीघ्र ट्रांसफार्मर लगवाने का प्रयास जारी है.

 

बाढ़ का पानी उतरते ही कुत्ते हुए अक्रामक, अस्पताल में

बैरिया. एक सप्ताह में बैरिया क्षेत्र  के विभिन्न गावों के 280 लोगों को कुत्तों ने काटा है जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने वालों की भीड़ बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद अचानक कुत्ते आक्रामक मुद्रा में हो गये हैं, और अनायास ही लोगों को काट दे रहे हैं जिससे लोग भयाक्रांत है.

दूसरी तरफ सोनबरसा अस्पताल के मुख्य फार्मासिस्ट एन एन शुक्ला का कहना है कि रैबीज इंजेक्शन फिलहाल अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है किंतु जब तक स्टाक निल नहीं होगा वह अग्रिम टीके की मांग नहीं कर सकते. फलस्वरूप एक-दो दिन टीकाकरण में गैप हो जाता है. कुत्ता काटने वाली सुई पहले दिन, तीसरे दिन, सातवें दिन और इक्कीसवे दिन लगाने की प्रक्रिया है लेकिन कभी-कभी एंटी रैबीज इंजेक्शन के अभाव में विलम्ब हो जाता है.

गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में रामगढ़ की 12 वर्षीय निधि कुमारी तथा सिताबदियारा की मीना देवी 45 वर्ष सहित कुल 42 लोगों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया. कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से प्रतिदिन 30 से 50 के बीच की संख्या में लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाई जा रही है. उधर दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर गांव में एक दर्जन लोगों को कुत्ते ने काट लिया है .

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Related

Tags: पुलिस बलिया बैरिया

Post navigation

Previous: गंगा में पलटी नाव, क्षमता से दोगुना लोग थे सवार
Next: मनियर में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ ने ग्राम प्रधानों को दिया प्रशिक्षण

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.