Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • महाशिवरात्रि बारात उत्सव /जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

महाशिवरात्रि बारात उत्सव /जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

बारात उत्सव/जुलूस में शामिल व्यक्ति/ बच्चे कड़ा, फाइटर और छुरी जैसे उपकरण रखने/पहनने से करें परहेज: पुलिस अधीक्षक ड्रोन और गोपनीय माध्यम से बारात में शामिल लोगों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी
Central Desk 5 March, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM_Ballia
महाशिवरात्रि बारात उत्सव /जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
परंपरागत, भक्तिपूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से हो बारात/जुलूस का आयोजन: ज़िलाधिकारी
बारात उत्सव/जुलूस में शामिल व्यक्ति/ बच्चे कड़ा, फाइटर और छुरी जैसे उपकरण रखने/पहनने से करें परहेज: पुलिस अधीक्षक
ड्रोन और गोपनीय माध्यम से बारात में शामिल लोगों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

 

   केके पाठक, बलिया

महाशिवरात्रि बारात उत्सव/जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई.

जिलाधिकारी ने इसमें एक-एक कर सभी बारात /जुलूस आयोजकों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनी और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समाधान कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये.

साथ ही आयोजकों को सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा. ज़िलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न 29 मंदिरों, जहां से बारात/ जुलूस निकालना है, वहां की सड़कों के गड्ढे को भरने, लटके तार को सही करने व साफ सफाई सहित अन्य समस्याओं को देखकर उसे तत्काल दूर कर लेने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया.

जिलाधिकारी ने कहा कि जुलूस का आयोजन पहले से चल रही अपनी परंपरा के अनुसार, भक्तिपूर्ण, हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए. कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुँचे. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि क़ानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी.

इसलिए सभी आयोजक अपनी जुलूस में वालंटियर को इसके प्रति सजग कर दें. सभी आयोजक इस बात का भी ख्याल रखें कि सभी जुलूस निर्धारित रूट से ही जाए, उनके सभी वालंटियर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अलर्ट रहें.सभी आयोजकों को अपने मार्ग की पूरी जानकारी हो. निर्धारित समय से बारात/जुलूस शुरू हो जाए, और समय से पहुँच भी जाएँ.

उन्होंने नगरपालिका/ नगर पंचायतों के ईओ को नगरीय क्षेत्रों में और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों के लिए डीपीआरओ को सभी रास्तों पर साफ-सफाई व समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. कहा कि अगर जुलूस के रास्ते में कहीं कोई अतिक्रमण हो तो उसको भी हटवा दिया जाए. निर्देश दिया कि पानी के टैंकर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो.

विद्युत विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए. उन्होंने आयोजकों से अनुरोध किया कि रात्रि के समय से ही मंदिरों में जलाभिषेक का कार्य शुरू हो जाएगा, इसलिए आपातकालीन स्थिति में मंदिरों पर जनरेटर की व्यवस्था कर लें,किसी भी स्थिति में मंदिरों में अंधेरा नहीं होना चाहिए.

एसपी देव रंजन वर्मा ने कहा कि गरिमा के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से ही यह त्योहार मनाया जाए. उन्होंने सभी आयोजकों को अपने वालंटियर्स की सूची देने कहा.

उन्होंने बारात/जुलूस में शामिल लोगों को कड़ा, फाइटर एवं छुरी जैसे उपकरण रखने /पहनने और मादक पदार्थों के सेवन से परहेज करने का अनुरोध किया. कहा कि प्रशासन की ओर से पूरे बारात/ जुलूस का ड्रोन और गोपनीय ढंग से कड़ी निगरानी रखी जाएगी. विशेष रूप से हिदायत दी कि जुलूस में अगर कोई भी ग़ैरक़ानूनी हरकत देखने को मिलती है तो संबंधित पर कठोर कार्रवाई पुलिस की ओर से होगी.

बैठक में एडीएम डीपी सिंह, एएसपी दुर्गाशंकर तिवारी और अनिल कुमार झा, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, सहित अन्य अधिकारी एवं मंदिरों के बारात/जुलूस के आयोजक और असगर अली सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia जिलाधिकारी डीएम बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया बारात ब्रेकिंग न्यूज महाशिवरात्रि

Post navigation

Previous: अज़रबैजान का अद्भुत शिव मंदिर -कैस्पियन सागर के किनारे अज़रबैजान की राजधानी बाकू में भी शिव का एक प्राचीन मंदिर है
Next: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलेगी हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली, डाकघरों के माध्यम से हो रहा पंजीयन

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.