Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • सोनबरसा अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण, सांसद ने कहा स्थानीय स्तर पर पूरा इलाज मिले इसकी कोशिश जारी
  • VIRAL न्यूज़
  • बैरिया

सोनबरसा अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण, सांसद ने कहा स्थानीय स्तर पर पूरा इलाज मिले इसकी कोशिश जारी

Remote Desk 30 August, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Veerendra Mast1

बैरिया,बलिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में सोमवार को बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का लोकार्पण किया. इस प्लांट का निर्माण सांसद निधि के 89 लाख रुपये की लागत से किया गया है.

इस अवसर पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि वह चाहते हैं कि यहां के लोगों को इलाज कराने के लिए बाहर न जाना पड़े. इससे यहां के लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी.सांसद ने चिकित्सको से आग्रह किया कि वह रोगियों को रेफर करने की प्रवृत्ति से बचें, अगर कहीं कुछ समझ में नहीं आता है तो यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग की भी व्यवस्था है, बीएचयू के डॉक्टरों से या एम्स के डॉक्टरों से परामर्श लेकर रोगियों का इलाज यहीं करें.

सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि वह आलोचनाओं से विचलित नहीं होते क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम राम को भी आलोचना सुननी पड़ी थी. स्वामी विवेकानंद ने तीन महीने का मौन व्रत इसीलिए धारण कर लिया था ताकि उनके आलोचना करने वालों को सद्बुद्धि प्राप्त हो. मेरी क्या विसात है, मैं तो एक किसान का बेटा हूं, देहाती हूं किन्तु इतना जरूर कहूंगा की न तो मुझे डर लगता है ना ही मैं आलोचना से विचलित होता हूं.

समदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण के मौके पर पहुचे नोडल अधिकारी हरीनन्दन प्रसाद ने कहा सोनबरसा के ऑक्सीजन प्लांट की सप्लाई 300 लीटर प्रति मिनट देने की छमता है,यह 58 से 60 बेड तक सप्लाई दे सकता है लेकिन सोनबरसा में ऑक्सीजन देने के लिए 30 बेड स्थापित किया गया है जिसमे 10 बेड बच्चों के लिए आईसीयू और दो बेड एचडीयू आईसीयू भी शामिल है.इसके अलावे 25 आक्सीजन कन्संट्रेटर व पैरामॉनीटर भी लगाया गया है.इसके अलावे ब्लड जांच के लिए एनेलाइजर मशीनभी  आ गया है दो दिनों में लगा दिया जाएगा.

इस मौके पर बलिया सीडीओ प्रवीण कुमार वर्मा, सीएमओ डॉक्टर तन्मय कक्कड़, एसडीएम अभय कुमार सिंह, सीओ आर के तिवारी समेत दर्जनों अधिकारी व सैंकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे.

सांसद ने कार्यक्रम में मौजूद सीएमओ से सुरेमनपुर दीयरांचल में एक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था कर एक चिकित्सक उपलब्ध कराने को कहा.वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवां, बेलहरी सहित जनपद के सभी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने को कहा.

 

उनका कहना था कि सीएमओ व सीएमएस सप्ताह में एक दिन जनपद के किसी न किसी अस्पताल में पहुचे,वहां के रोगियों का इलाज करें और व्यवस्था भी देखे. सांसद ने कहा कि मैं बलिया सदर अस्पताल की ऐसी व्यवस्था करने का प्रयास कर रहा हूं ताकि वराणसी या लखनऊ इलाज के लिए न जाना पड़े. बलिया सदर अस्पताल में बच्चों के लिए आईसीयू बन गया है, सोनबरसा में भी इसकी व्यवस्था कर दी गयी है.

क्षेत्रीय लोगों से चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों का सम्मान करने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि अगर सम्मान नहीं होगा तो फिर सेवा की उम्मीद न रखें.उन्होंने जोर देकर कहा कि सांसद निधि का पैसा आपका पैसा है लोकसेवक होने के नाते उसे सुरक्षित रखने और सही इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी मेरी है, मैं वह काम कर रहा हूं, एक-एक पाई पैसे का हिसाब मेरे पास है जो भी चाहेगा उसे हिसाब दे दूंगा.

सांसद ने सीएमओ से कोटवां, सोनबरसा शहीत सभी अस्पतालों और परिसर में बने आवासों का तत्काल रंगाई,पुताई करने का भी निर्देश दिया.मौके पर मौजूद उत्तर प्रदेश के निर्माण निगम के सहायक अभियंता ललन यादव से कहा हर हाल में सौ बेड के निर्माणाधीन अस्पताल की दूसरी मंजिल 30 सितंबर तक तैयार करके हैंडओवर करे ताकि वहां चिकित्सीय गतिविधियां शुरू हो सकें.

कार्यक्रम में मौजूद सीडीओ प्रवीण कुमार वर्मा ने सोनबरसा समदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को जिला प्रशासन के तरफ से हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए सांसद निधि से आक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त को साधुवाद कहा.

 

सीएमओ डाक्टर तनमय कक्कड़ ने अपने सम्बोधन में चिकित्सा सेवा को और बेहतर बनाने का भरोसा दिया. उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल परिसर की जमीन पर किसी भी हालत में अवैध कब्जा नही करने दिया जाएगा. कार्यक्रम को सीओ आर के तिवारी, भाजपा मुक्तेश्वर सिंह,रत्नेश सिंह, श्रीनाथ सिंह नेता,मदन सिंह,सुशील पांण्डेय, श्यामू उपाध्या समेत दर्जनों लोगों ने सम्बोधित किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन निर्भय नारायण शुक्ला व अमिताभ उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया.सोनबरसा अस्पताल के नोडल अधिकारी देवनीति सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया.

 

सोनबरसा अस्पताल में 100 बेड का अस्पताल निर्माण के सम्बंध में निर्माण निगम के सहायक अभियंता ललन यादव ने कहा 25.15 करोड़ की लागत के सापेक्ष 8.50 करोड़ रुपया मिल गया है जिसमे से 672 लाख रुपये का निर्माण कार्य हो चुका है.इतने रुपयों में 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो जाएगा.बहुत जल्द दो मंजिला तक निर्माण कार्य पूरा कर हैंडओवर कर दूंगा, शेष भुगतान के लिए सीएमओ को लेटर लिखा गया है, जल्द भुगतान होने पर जल्द ही निर्माण कार्य भी पूरा कर दिया जाएगा.

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Related

Tags: बलिया बैरिया वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद

Post navigation

Previous: युवती के पिटाई का वीडियो वायरल, तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Next: मुख्यमंत्री ने पीएम आवास व पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन धनराशि भेजी, लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.