Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया में वही कर्मचारी-अधिकारी रहेंगे जिन्हें विधायक चाहेंगे: शुक्ल
  • Featured Story
  • जिला जवार

बैरिया में वही कर्मचारी-अधिकारी रहेंगे जिन्हें विधायक चाहेंगे: शुक्ल

विधायक सुरेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला. कहा कि भले ही उनको जेल जाना पड़े किंतु भ्रष्ट कर्मचारियों, अधिकारियों को यहां नहीं रहने देंगे.
Central Desk 22 February, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ASwaroop_Bairiya1
  • एक सप्ताह के अंदर SDM और तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग
  • भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया राज्यमंत्री आनंदस्वरूप शुक्ल

बैरिया : प्रदेश के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि बैरिया में वही अधिकारी और कर्मचारी रहेंगे, जिसे हमारे विधायक और कार्यकर्ता चाहेंगे.

स्थानीय डाक बंगले में शनिवार को प्रदेश के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिया के SDM और तहसीलदार का स्थानांतरण एक सप्ताह के अंदर कराने की मांग रखी. ऐसा न होने पर सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आन्दोलन शुरू करने का ऐलान कर दिया.

एक दर्जन लोगों ने राज्यमंत्री के सामने प्रशासन द्वारा किए गए उत्पीड़न की बात बताई. राज्यमंत्री ने कहा कि संयम बरतें, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वाला बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने कहा कि यूपी के योगी सरकार की जेल सीधे सच्चे कार्यकर्ताओं के लिए नहीं, ओवैसी और उस जैसे लोगों के लिए है. भ्रष्ट कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है. बैरिया हो या बलिया, कहीं भी भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी और अधिकारी नहीं रहने दिये जाएंगे.

राज्यमंत्री ने कहा कि बैरिया में वही अधिकारी और कर्मचारी रहेंगे, जिसे हमारे विधायक और हमारे कार्यकर्ता चाहेंगे. हमारी सरकार है, यह सरकार हमारे विधायक सुरेंद्र सिंह की है, हमारे कार्यकर्ताओं की है. भ्रष्ट कर्मचारियों, अधिकारियों को हटाने के लिए आंदोलन की आवश्यकता नहीं है.

उन्होंने कहा कि सुरेंद्र सिंह हमारे नेता हैं, हमारे पार्टी की थाती हैं. इनकी भावनाओं का आदर मुख्यमंत्री करते हैं, मेरे तो ये अभिभावक ही हैं. उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की.

शुक्ल ने विधायक के पुत्र हजारी सिंह और उनके समर्थकों के साथ तहसील पर हुए बवाल के लिए क्षोभ जताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करने वाले नहीं रहने दिये जाएंगे.

उन्होंने कहा कि सरकार हमारी है, जेल में देशद्रोही, भ्रष्टाचारी और अराजकतावादी जाएंगे. मंत्री ने कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों की जांच कराकर समाप्त करने का भरोसा दिया.

विधायक सुरेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भले ही उनको जेल जाना पड़े किंतु भ्रष्ट कर्मचारियों, अधिकारियों को यहां नहीं रहने देंगे. इसके लिए कार्यकर्ताओं की राय लेकर एक सप्ताह की समय सीमा निर्धारित की है.

उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह में ये अधिकारी हटा दिए गए तो ठीक है, अन्यथा वह तहसील से जबरन इन्हें निकाल कर अपमानित कर यहां से भेजेंगे. उन्होंने मंत्री के सामने पीड़ितों से ही घटनाक्रम का बयां कराया.

कार्यक्रम को वीरेंद्र शर्मा, पतिराम सिंह, मंटू बिंद, तारकेश्वर गोंड, संजीव कुमार डंपू, विजय बहादुर सिंह, अयोध्या साहू आदि ने संबोधित किया.

इससे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह, गुप्तेश्वर पाठक, प्रवीण सिंह, रवि सिंह अखिलेश्वर सिंह, आदित्य तिवारी, धर्मवीर उपाध्याय ने मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को फूल माला पहनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह और संचालन हरिकंचन सिंह ने किया.

आरोपितों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना

तहसीलकर्मियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा. नहीं खुले तहसील के कार्यालयों के ताले.
कहीं भी कोई कामकाज नहीं हुआ. धरना पर बैठे कर्मियों की आरोपितों की गिरफ्तारी, उन पर गुंडा एक्ट, सुरक्षा के लिए तहसील में पीएसी बल की तैनाती की मांग है.

ऐसा न होने की स्थिति में उन्होंने सभी कर्मचारियों को सदर तहसील से सम्बद्ध करने की मांग की. ये मांगें पूरी होने तक हड़ताल और धरना जारी रहेगा.

वहीं रजिस्ट्रार कानूनगो पर दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए उन्होंने बताया कि इसके संदर्भ में सोमवार को बलिया में संगठन की बैठक में निर्णय लिया जाएगा.

धरना देने वालों में रजिस्ट्रार कानूनगो राधेश्याम राम, वीरेंद्र राम, बबन यादव, केदार पाठक, इंद्रभवन यादव, अवशेष राय, सुनील कुमार, श्याम सुंदर, रवींद्र पांडेय आदि कर्मचारी थे.

Related

Tags: तहसील कर्माचारी धरना बैठक बैरिया भाजपा कार्यकर्ता मारपीट रजिस्ट्रार कानूनगो राज्यमंत्री विधायक विधायक पुत्र सुरेंद्र सिंह

Post navigation

Previous: डीएम और एसपी पहुंचे श्री रामाज्ञा सिंह इण्टर कालेज कुरेजी
Next: भोगवादी प्रवृत्ति के कारण बढ़ा पर्यावरण-पारिस्थितिकी असंतुलन : डॉ.पाठक

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.