Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक ने किया महानिरीक्षण
  • Featured Story
  • जिला जवार

बलिया में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक ने किया महानिरीक्षण

बकुल्हाँ स्टेशन परिसर में नवनिर्मित गैंग मैनों के लिए गैंग विश्राम गृह का उदघाट्न स्टेशन अधीक्षक से करा महाप्रबंधक अग्रवाल सुरेमनपुर स्टेशन पहुंचे
Central Desk 4 January, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
RGM_Ballia5

बलिया: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने वाराणसी मण्डल के छपरा-इन्दारा रेल खण्ड का वार्षिक निरीक्षण किया. प्रातः09.30 बजे ’’महाप्रबन्धक निरीक्षण स्पेशल’’ यान से मुख्यालय से आये.

उन्होंने छपरा–इन्दारा रेल खण्ड पर पड़ने वाले बकुल्हा स्टेशन पर स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, एण्ड क्रासिंग, स्टेशन मास्टर कक्ष एवं प्लेटफार्म का निरीक्षण किया. साफ-सफाई पर खुश हो स्टेशन अधीक्षक एमए अंसारी को नगद पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया.

 

 

इसके पूर्व बकुल्हाँ स्टेशन परिसर में नवनिर्मित गैंग मैनों के लिए गैंग विश्राम गृह का उदघाट्न महाप्रबंधक अग्रवाल ने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से कराया. वे सुरेमनपुर स्टेशन पहुंचे और उन्होंने महिला प्रतीक्षालय, साधारण यात्री प्रतीक्षालय व शौचालय, स्टेशन भवन और रेलवे कालोनी का निरीक्षण किया. उनमें व्यापक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया.

उन्होंने वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर नवनिर्मित उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का भी उदघाट्न स्टेशन अधीक्षक से कराया. संख्या-11बी पर पहुंचे और गेट मैन ख़ुर्शीद अहमद खाँ को नगद 2500 रु से पुरस्कृत किया.

 

 

उसके बाद वे 12:35 बजे तक बलिया पहुंचे और यार्ड के पूर्व में स्थापित गार्ड/ड्राइवर रनिंग रूम का निरीक्षण किया. वहां कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया और उसे और बेहतर बनाने हेतु संबंधित को निर्देश दिया.

इसके साथ उन्होंने बलिया के चिकित्सकीय स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण और कार्यरत मेडिकल स्टाफ, दवाओं के प्रबंधन से खुश होकर इस हेल्थ यूनिट को पाँच हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया,

इसी क्रम में उन्होंने आवासीय रेलवे कॉलोनी का भी निरीक्षण किया और उसमें रहने वाले रेल कर्मियों के परिजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और तत्काल निराकरण का आश्वासन दिया.

 

 

इस दौरान उन्होंने रेलवे कॉलोनी में बच्चों के लिए नवनिर्मित आदर्श उद्यान पार्क का लोकार्पण भी बच्चों के माध्यम से किया. साथ ही उन्होंने इस नए पार्क में अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण भी किया.

इसके अतिरिक्त उन्होंने बलिया में स्टेशन भवन, प्लेटफार्म संख्या 04 का निर्माण कार्य, दूसरी वाशिंग लाइन, प्रतीक्षालयों, यात्री निवास और अधिकारी विश्रामालय का निरीक्षण किया.

अधिकारी विश्रामालय में नवविर्मित अतिरिक्त यूनिट नम्बर 3 और पर्यवेक्षक विश्रामालय का उदघाट्न स्टेशन अधीक्षक से कराया. इसके बाद 12:40 पर बलिया से रवाना हो गये.

 

 

अग्रवाल ने यात्री गाड़ियों के समय पालन पर स्टेशन प्लेटफार्मो की नियमित सफाई एवं रेल कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य पर जोर देते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को और बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण सुधांशु शर्मा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर एसके पाण्डेय,प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डा.एनके यादव,प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्रीकांत सिंह,प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक अनिल कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर बेचू राय, प्रधान वित्त सलाहकार डा.एनपी पाण्डेय साथ थे.

साथ ही,प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक आलोक सिंह,प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त रे.सु.ब. अतुल कुमार श्रीवास्तव,प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अरविन्द कुमार पाण्डेय, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी एसएन नाथ, मण्डल रेल प्रबन्धक/वाराणसी विजय कुमार पंजियार और मण्डल के वरिष्ठ शाखाधिकारी भी मौजूद थे.

Related

Tags: उद्घाटन निरीक्षण निर्देश बलिया लोककार्पण सुरेमनपुर

Post navigation

Previous: दुबहर क्षेत्र के बुल्लापुर ढाले के पास अनियंत्रित होकर खाई में गई कार
Next: मनियर मार्ग पर बस-पिकअप की टक्कर में चार महिलाएं घायल

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.