Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों को स्मार्ट सिटी की तरह करेंगे विकसित: योगी
  • Uncategorised

नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों को स्मार्ट सिटी की तरह करेंगे विकसित: योगी

हमारी सरकार निकाय बोर्डाें को अधिक सक्षम व मजबूत बनाना चाहती हैं
General Desk 21 November, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया चुनावी सभा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर कहा कि हमारी सरकार निकाय बोर्डाें को अधिक सक्षम व मजबूत बनाना चाहती हैं. पूवर्वर्ती सपा-बसपा की सरकारों ने निकाय बोर्डाें को लूट खसोट व भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था. अब आवश्यकता है कि नगर निकाय की इकाईयां सक्षम बनें.


श्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों को स्मार्ट सिटी की तरह विकसित करने की हैं. शहरों में सोलर आधारित एलईडी लाइट से पूरी रात प्रकाश की व्यवस्था कराने की योजना पर काम चल रहा है. पीछे की सरकार में बिजली आपूर्ति में बन्दरबांट होता था. हमारी सरकार आते ही जिला मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों व ग्रामीण क्षेत्रों के लिये निर्धारित आउटसोर्सिंग की व्यवस्था की गयी, जो बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश में लागू है. हमारी सरकार में आठ महीने के अन्दर तीस लाख लोगों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया गया हैं.


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पूरे नगर निकायों के लिये एक जनकल्याणकारी योजना बनायी हैं. भाजपा सरकार ने आठ माह में ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों को 11 लाख तथा शहरी क्षेत्र के गरीबों को 1 लाख 61 हजार आवास उपलब्ध करायें हैं. इस वर्ष शहरी क्षेत्र में 5 लाख 60 हजार आवास उपलब्ध करायेगे. कानून व्यवस्था पर पिछली सरकारों पर कडा प्रहार किये. कहा कि हमने अपराधियों पुलिस व उनके शरणदाताओं के गठजोड़ को तोड़ा है. आज आठ माह के अन्दर प्रदेश की जनता भयमुक्त माहौल में जी रही है.  प्रदेश के अन्दर अपराधी भयभीत होकर दूसरे स्थान पर शरण ले लिये हैं, या जेल के अन्दर हैं. कहा कि प्रदेश के अन्दर जहां भी अपराधियों के साथ सांठ गांठ की खबर मिलेगी कडी कार्यवाही होगी.


कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों चाहे वेतनभोगी हो या मानदेय प्राप्त सबको समय से उनका हक मिले उसके लिये पारदर्शी व्यवस्था की जा रही हैं. भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुये कहा कि जिस अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार की शिकायत मिलेगी, उस पर कडी कार्यवाही होगी और समय पूर्व सेवानिवृत्ति कर दी जायेगी. मंच से जनपद के सभी नगर निकायों की प्रत्याशियों का नाम लेकर जनता से उन्हें जिताने की अपील किए. साथ ही वार्डों से भी पार्टी प्रत्याशियों को जीताने की अपील किये. जिससे बोडों के बैेठकों में बहुमत रहे और जनकल्याणकारी प्रस्ताव सुगमता पूर्वक पारित हो सके.

मुख्यमंत्री का मंच पर सांसद भरत सिंह, राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी समेत समस्त सांसदों एवं विधायकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया. मंच पर उप्र सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सांसद भरत सिंह, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह, सिकन्दरपुर विधायक संजय यादव, बेल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्रदत्त शुक्ल, जिला प्रभारी देवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष विनोदशंकर दुबे समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे.

काला नकाब पहने महिला को देख सकते में आए पुलिस अधिकारी

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर महिला दर्शक दीर्घा में विधानसभा क्षेत्र रसड़ा से आई महिला की ओर पुलिस अधिकारियों का ध्यान गया, जो काला नकाब पहनकर बैठी हुई थी. मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने का भय पुलिस अधिकारियों का सताने लगा. महिला कोतवाली प्रभारी संध्या सिंह तुरंत वहां  पहुंच गई और उससे बातकर नकाब उतरवाकर अपने कब्जे में ले ली. आसपास के महिलाओं ने इस पर आपत्ति भी जताई. उनका कहना था कि अगर काला नकाब पहनकर जनसभा में आना आपत्तिजनक था, तो गेट पर ही रोका जाना चाहिए था जबकि प्रवेश द्वार तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे. 

Related

Tags: निकाय चुनाव 2017 बलिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Post navigation

Previous: दलछपरा में अज्ञात कारणों से लगी आग में झुलस कर गाय मरी
Next: इन पहचान पत्रों को दिखाकर दे सकते हैं वोट

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.