Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • Live Video उफनाई गंगा से डरे सहमे लोग गृहस्थी समेत हाईवे पर
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

Live Video उफनाई गंगा से डरे सहमे लोग गृहस्थी समेत हाईवे पर

तीन-चार दिन पहले से ही एनएच के किनारे गांव वासियों ने झोपड़िया डालना शुरू कर दिया था
News Desk 17 August, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

जिले में गंगा एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव पर है. इस कारण अवशेष केहरपुर और गंगापुर समेत ज्यादातर तटवर्ती इलाकों में कटान का क्रम जारी है. साथ ही जलस्तर बढऩे का क्रम भी जारी रहा. गंगा चेतावनी बिंदु 56,615 की ओर अग्रसर है. नदी तटवर्ती निचले हिस्से में पानी का फैलाव पचरुखिया से लेकर पोखरा तक जारी है. इस कारण कई एकड़ खेतों में मक्का, परवल और हरी सब्जी प्रभावित हो चुकी है. उफनाई गंगा के तेवर अब ग्रामीणों को डराने लगा है. लोग अपने सामान लेकर पहुंचने लगे हैं दुबे छपरा बंधा यानी एनएच 31 पर. तीन-चार दिन पहले से ही एनएच के किनारे गांव वासियों ने झोपड़िया डालना शुरू कर दिया था.

बता दें कि दुबेछपरा में बाढ़ और कटान रोधी कार्य को ग्रामीण प्रभावहीन मान रहे हैं. गांव के पीछे से बना रास्ता रात से ही जगह-जगह कटना शुरू हो गया. ऐसे में आज 11 बजे से पहले ही निचले इलाकों में बसे उदई छपरा, गोपालपुर के ग्रामीण अपने घरों को उजाड़ कर जो भी सामान और परिवार ले जा सके ट्रैक्टरों पर लादकर बंधे पर ले आए. 11 बजे तक रास्ता गंगा के बाढ़ के पानी से कट गया. ऐसे में अब उधर से ट्रैक्टर लाने लायक नहीं है तो लोग दूसरे रास्ते से बंधे की तरफ जाने लगे हैं.

यहां यह भी बता दें कि पिछले साल 16 सितंबर को लगभग 39 करोड़ की लागत से बने दुबे छपरा रिंग बंधा लगभग 800 मीटर की लंबाई में गंगा के बाढ़ के पानी से ध्वस्त हो गया था. तब दुबेछपरा, गोपालपुर, उदई छपरा तथा प्रसाद छपरा गांव में भीषण तबाही मची थी. गांव जलमग्न हो गए थे. कई लोगों के कच्चे पक्के मकान ध्वस्त हो गए थे. ढाई महीने तक लोग दुबे छपरा में एनएच 31 के किनारे शरण लिए.

इस साल बाढ़ व कटान से बचाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा करोड़ों की लागत से पारकोपाइन पद्धति से कटान रोधी कार्य तो शुरू हुआ, लेकिन वह अभी आधा अधूरा ही तैयार हुआ कि गंगा के बाढ़ का पानी बढ़ गया.

हालात यह है कि पारकोपाइन पानी में डूब चुके हैं, पारकोपाइन को 20- 30 मीटर पीछे छोड़ गंगा का पानी गांव के और लपलपाता बढ़ता चला आ रहा है. यहां जगह-जगह ऊंचे ऊंचे आरार हैं, जो गंगा के बाढ़ के पानी के बढ़ाव के साथ ही धीरे-धीरे कट रहे हैं. स्थिति गंभीर है. 3 दिन से गांव में बाढ़ कटान को लेकर भय का माहौल बना हुआ है. लेकिन यहां सरकारी तौर पर कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है.

गांव के लोग जो अपेक्षाकृत निचले हिस्से में बसे हैं, बाढ़ के पानी अथवा कटान के डर से अपने घर मकान तोड़कर सामान लेकर एनएच पर परिवार व सामान लेकर पहुंचना शुरू कर दिए हैं. बाढ़ व कटान की आशंका से तीन-चार दिन पहले से ही बंधे पर लोग छानी छप्पर भी लगा लिए हैं.

Related

Tags: एनएच 31 कटान केहरपुर गंगा गंगापुर दुबेछपरा द्वाबा बाढ़ बैरिया

Post navigation

Previous: आधी रात गए कच्ची दीवार गिरने से महिला की मलबे में दबकर मौत
Next: सरयू खतरा बिंदु को छूने को बेताब, हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन नदी में विलीन

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.