Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • नोटबंदी के विरोध में काशी के व्यापारियों ने भरी हुंकार
  • देश दुनिया

नोटबंदी के विरोध में काशी के व्यापारियों ने भरी हुंकार

उद्योग व्यापार मंडल काशी के तत्वावधान में दशाश्वमेध घाट स्थित राजेंद्र प्रसाद घाट पर नोटबंदी के दौरान मौत की आगोश में समा गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता (सदस्य राज्य वाणिज्य कर सलाहकार समिति, उत्तर प्रदेश सरकार) व न्याय मंच के अध्यक्ष विनोद निषाद के नेतृत्व में मां गंगा में दीप प्रज्वलित कर और फूल प्रवाहित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
News Desk 21 December, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
VYAPARI_VARANASI

वाराणसी। उद्योग व्यापार मंडल काशी के तत्वावधान में दशाश्वमेध घाट स्थित राजेंद्र प्रसाद घाट पर नोटबंदी के दौरान मौत की आगोश में समा गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता (सदस्य राज्य वाणिज्य कर सलाहकार समिति, उत्तर प्रदेश सरकार) व न्याय मंच के अध्यक्ष विनोद निषाद के नेतृत्व में मां गंगा में दीप प्रज्वलित कर और फूल प्रवाहित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. बाबा विश्वनाथ से दिवंगतों की आत्मिक शांति के लिए इस मौके पर प्रार्थना भी किया गया. सभा की अध्यक्षता विवेक कुमार गुप्ता, संचालन न्याय मंच के अध्यक्ष विनोद निषाद ‘गुरु’ और कोषाध्यक्ष अनिल कुमार बिंद ने किया.

विशेष सत्र बुलाकर संसद में खुली बहस करवाएं प्रधानमंत्री

शोक सभा में व्यापार मंडल काशी के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने खुला आरोप लगाया कि काशी सहित देश के सारे समुदाय ने मोदी जी के बनावटी लच्छेदार भाषण पर एकजुट होकर देश की सबसे बड़ी पंचायत के लिए जीताकर भेजा. सारा देश बनावटी प्रलोभन में आकर पूर्ण बहुमत दिया, उसके बाद जो हुआ सबके सामने है. चुनाव के दौरान प्रलोभन दिया कि विदेश से सारा काला धन देश में आएगा. हर नागरिक 15-15 लाख का हकदार होगा. घोटालों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. विकास की गंगा बहेगी. सबका साथ सबका विकास होगा. इस तरह के नारे देने वाले मोदी जब देश के प्रधानमंत्री बने तो काला धन विदेश से लाना तो दूर देश वासियों व व्यापारियों पर सीधा आघात किया. डिजिटल इंडिया का सपना दिखाकर जन समाज, व्यापारी समाज, किसान, मजदूर, नंद लाल जैसे हजारों बुजुर्गों सहित सवा सौ करोड़ को सड़कों पर नोट बंदी कर भिखारी की तरह खड़ा कर दिया. इसके चलते लगभग 110 लोगों की नगदी के अभाव में जान चली गई. इससे बड़ी विडम्बना क्यो होगी कि उन्हें प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि तक देने की जरूरत नहीं समझी. इस मौके पर मांग की गई कि नगदी की किल्लत के चलते नोटबंदी के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को कम से कम 25-25 लाख की मदद सरकार तत्काल करे तथा साथ ही लोकसभा व राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस मुद्दे पर खुली बहस करवाए सरकार, ताकि देश की जनता के सामने इस नीति की असलियत का खुलासा हो सके.

नोटबंदी के चलते काशी में पर्यटकों में 60 फीसदी की गिरावट

व्यापारी नेताओं ने कहा कि बड़े-बड़े पूंजीपतियों को हजारों, लाखों करोड़ लोन दिया गया, जो एनपीए हो गया. छोटे व्यापारी कर्ज लेता है तो उससे दुनिया भर की औपचारिकताएं पूरी करवाई जाती है, इसके बाद भी लोन देने से इंकार कर दिया जाता है. लोन चुका देने के बाद भी कई व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है. प्रधानमंत्री पहले यह जवाब दे कि कैशलेस भारत में साइबर क्राइम से बचने के क्या क्या उपाय या तैयारियां की गई हैं? साल 2017 में डेबिट व क्रेडिट कार्ड से 46 प्रतिशत व मोबाइल में गड़बड़ी से 21 प्रतिशत घपले हुए हैं. क्या इससे हुई क्षति की पूर्ति केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री करेंगे? यदि कोई घटना या दुर्घटना होती है तो क्या उसकी जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी लेंगे? नोटबंदी के चलते सर्व समाज के साथ काशी के नाविक भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं. घाटों पर पर्यटकों की आमद 60 फीसदी घट गई है. लोगों के लिए घर खर्च चलाना मुश्किल है. क्या यही अच्छे दिन है? नाविक समाज भी परेशान है.

भाजपाई दिग्गजों के बच्चों की शादी में करोड़ों फूंके गए, जनता को क्या मिला

उपाध्यक्ष ध्रुव जी, गनेस लास कसेरा व अजय जायसवाल ने कहा कि अपने कुछ खास कारपोरेट घरानों को नोटबंदी में विशेष तौर पर लाभान्वित किया गया है. कई बड़े बड़े कारपोरेट घराने को बैंकिंग के अंतर्गत कई कई सौ करोड़ लोन दिए गए. इनमें से कइयों का लोन माफ भी कर दिया गया. कइयों का लोन रिकवरी न होने की वजह से एनपीए (नॉन परफॉरमिंग एसेट) में डाल दिया गया. जिसकी वजह से कई बैंक काफी नुकसान में चल रहे थे. इन बैंकों को कारपोरेट बैंकिंग के बजाय रिटेल बैंकिंग के जरिए प्रॉफिट में लाने के लिए आम जनता, मध्यम वर्ग, किसान, व्यापारियों व गरीब जनता को नोटबंदी की आड़ में शिकार बनाया गया. कालाबाजारी मजे में है. आज तक कोई बड़ा आदमी लाइन में लगा क्या? बैंकों द्वारा उनका ब्लैक पैसा व्हाइट कर दिया गया. जनता मर रही है, अपनी ही कमाई निकालने के लिए. लोगों के यहां शादियों में किल्लत, व्यापार ठप, किसान बेहाल, सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, जो असहयनीय है. प्रधानमंत्री द्वारा ली गई मोहलत के आज 42 दिन पूरे हो गए. वादे के अनुसार 50 दिन पूरे होते ही उद्योग व्यापार मंडल उनके खिलाफ अनोखा आंदोलन चलाएगा, इसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार की होगी.

 

व्यापारी से लेकर किसान-मजदूर तक  भुखमरी के कगार पर

प्रशासनिक मंत्री अशफाक शहजादे भाई व किशन शर्मा ने कहा कि नोटबंदी के दौरान मारे गए आतंकवादियों के पास नई करेंसी मिल रही है. भाजपा नेता मनीष मिश्र से 37-38 लाख बरामद किए गए. दिल्ली सहित दर्जनों जगहों से नई करेंसी कई सौ करोड़ बरामद किया गया. दूसरी तरफ दो हजार रुपये के लिए बैंकों व एटीएम में 6-8 घंटे तक लाइनें लग रही है क्यों. व्यापार ठप है, व्यापारी से लेकर किसान-मजदूर तक  भुखमरी के कगार पर हैं. दूसरी तरफ आरोप है कि करोड़ों गाड़ियां व बाइकें, चुनाव प्रचार के लिए भाजपा खरीद रही है. विधान सभा चुनाव के दौरान व्यापारी आम लोगों को सरकार का चेहरा दिखाने का काम करेगा. इस काले कानून और तानाशाही का जवाब अगले विधानसभा चुनाव में जनता देगी.

जनहित का नारा दे नोटबंदी कर 125 करोड़ लोगों को अपनी ही कमाई के लिए तड़पाया जा रहा

मंत्री विष्णु सिंह व राजेश कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि देश की 60 प्रतिशत से अधिक जनता गांवों में रहती है. जिन्हें ठीक से मोबाइल रखना और चलाना नहीं आता. उनके बारे में मोदी जी ने कभी सोचा है क्या. अभी ठीक से साक्षरता भी नहीं है. कैशलेस और डिजिटल इंडिया का सपना दिखाना बंद करें मोदी जी. जनहित के बारे में सोचे. एक तरफ आतंकवाद व कालाबाजारी के खिलाफ जनहित का नारा देकर नोटबंदी कर 125 करोड़ लोगों को अपनी ही कमाई के लिए तड़पाया जा रहा है. बुजुर्ग महिलाएं और किसान लाइन में खड़े हैं. देश में आपातकाल जैसी स्थिति है. शादी विवाह वाले लोगों को नगदी मुहैया करवाने के लिए नौ – नौ शर्तें लगाई गई, फिर भी ज्यादातर को पैसा नहीं दिए गए. दूसरी तरफ मोदी जी की भाजपा सरकार के नेताओं के बेटे बेटियों की शादी में करोड़ों का खर्च हुए, जिसका ब्योरा नहीं मिला. इसकी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए. कार्यक्रम में मुख्यतः अनिल कुमार बिंद, ध्रुव जी, गनेसलाल कसेरा, अजय जायसवाल, किशन कुमार जायसवाल, विष्णु सिंह, दिलीप गुप्ता, मो. अशफाक शहजादे, रमेश कुमार बिंद, सुरेश शर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, पप्पू मोदनवाल, किशन शर्मा, गौरव सिंह विक्की, मनोज वर्मा मनु आदि मौजूद थे.

 

Related

Tags: उद्योग काशी नरेंद्र मोदी नोटबंदी प्रधानमंत्री वाराणसी व्यापार

Post navigation

Previous: बलिया में पूरे तेवर में दिखीं स्वाति सिंह
Next: डीएम आवास के पास नाले में मिला शव

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.