Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • धनुष यज्ञ मेला- सियासी गलियारे में विधायक की अनुपस्थिति पर बतकुचन
  • Uncategorised

धनुष यज्ञ मेला- सियासी गलियारे में विधायक की अनुपस्थिति पर बतकुचन

संत सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेले में पहले दिन लगने वाले परंपरागत राजनीतिक शिविरों में इस बार समाजवादी पार्टी व बहुजन समाजवादी पार्टी का शिविर नहीं लगा. वैसे तो यहां हर साल मेले में राजनीतिक शिविर लगाए जाते हैं, लेकिन चुनावी वर्ष में यह शिविर खास होता है. सिर्फ कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी ने अपना अपने शिविर लगाए.
News Desk 5 December, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
bairiya_sp

बैरिया में आयोजित किया गया सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

virendra_nath_mishraसंत सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेले में पहले दिन लगने वाले परंपरागत राजनीतिक शिविरों में इस बार समाजवादी पार्टी व बहुजन समाजवादी पार्टी का शिविर नहीं लगा. वैसे तो यहां हर साल मेले में राजनीतिक शिविर लगाए जाते हैं, लेकिन चुनावी वर्ष में यह शिविर खास होता है. सिर्फ कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी ने अपना अपने शिविर लगाए.

सपा व बसपा द्वारा मैदान छोड़ना चर्चा- ए -खास रहा. कांग्रेस कैंप से नोटबंदी व क्षेत्रीय विधायक पर वक्ता हमलावर कर रहे तो भाजपा कैंप के लोग मेले में जुटी भीड़ का नोटबंदी के मुद्दे पर मूड को भांप इस मुद्दे पर बोलने से बचे. दोनों कैंप से वक्ता समाजवादी पार्टी के विधायक को अनुपस्थिति के लिए जमकर आड़े हाथों लिए. एक वक्ता ने क्षेत्रीय विधायक को इतवार को आने वाला इतवारी विधायक कहा. वक्ताओं ने विधायक को द्वाबा  के परंपरा,  संस्कृति और विकास के मामलों का तिरस्कार करने वाला कहा.

यहां 18 अगस्त बैरिया शहीद स्मारक वह धनुष यज्ञ मेला के राजनीतिक मंच पर अनुपस्थिति पर यह सवाल खड़ा किया कि वह यहां की उम्मीदों पर कैसे खरे उतर सकते हैं. वहीं कांग्रेस व भाजपा के आमने-सामने लगे शिविर व एक दूसरे के आमने सामने लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से एक दूसरे पर भी व्यंग्य बाण छोड़े. भाजपा के मंच से पूर्व विधायक विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह, बबन सिंह रघुवंशी, जय प्रकाश नारायण सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, रमाकांत पांडेय, भीम सिंह आदि तो दूसरी तरफ कांग्रेस के मंच से प्रभात सिंह, सुनील सिंह पप्पू, मुक्तेश्वर सिंह, श्रीनाथ सिंह चौहान, एचएन सिंह, खजांची राय आदि प्रमुख वक्ता रहे.

उल्लेखनीय है कि संत सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेला में प्रथम दिन सभी राजनीतिक दलों का शिविर लगाने की परंपरा आजादी के पहले से ही है. आजादी के पहले भी लोग शिविर लगाते थे, तब मेले में आए लोगों की सहायता के साथ क्रांतिकारियों के विचार सुने जाते थे तथा आजादी हासिल करने की रणनीति सार्वजनिक की जाती थी. आजादी के बाद भी यह परंपरा कायम रही. विभिन्न राजनीतिक दल मेले में आए लोगों का सहयोग वह अपने दल पार्टी के सिद्धांतों विचारों को मेले में आए लोगों को बता कर अपने दल की ओर आकर्षित करने की कोशिश होती रही हैं.

पदेन विधायक यहां के इस आयोजन में अपने हर आवश्यक कार्य को छोड़कर यह निश्चित तौर पर उपस्थित होते रहे हैं. चुनावी वर्ष में तो यहां के राजनीतिक शिविर और भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. लेकिन इस साल सपा व बसपा का मैदान छोड़ना क्षेत्र में इस रूप में चर्चा में है कि अपने पार्टी की सभा में यह लोग कुछ भी करें, कुछ भी बोल लें, लेकिन मेले के शिविर जैसे सार्वजनिक जगह जहां हर दल व विचारों के लोग नेताओं को सुनने के लिए इकट्ठा होते हैं, वहां इन लोगों के पास कहने लायक कुछ भी नहीं है.

 

Related

Tags: कांग्रेस कोटवा बसपा बैरिया भाजपा मेला यज्ञ रानीगंज सपा

Post navigation

Previous: रसड़ा में श्रम विभाग ने छह सौ श्रमिकों को बांटी साइकिलें
Next: जीर्णोद्धार के बाद सरजू पांडेय पार्क का लोकार्पण

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.