Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मनाया गया हिन्दी पत्रकारिता दिवस
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मनाया गया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

मुख्य अतिथि एवं जन संपर्क अधिकारी, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के डॉक्टर जैनेन्द्र पांडेय ने पत्रकारिता की उपयोगिता, महत्व के साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की कुछ कमियों पर भी प्रकाश डाला. साथ ही साथ उन्होंने कई संस्मरणों के माध्यम से पत्रकारिता के महत्व एवं उत्तरदायित्वों से सभी को अवगत कराया.
Central Desk 30 May, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Hindi Journalism Day celebrated at Jannayak Chandrashekhar University

–लोकतंत्र को बचाने का अति मह्त्वपूर्ण कार्य भी पत्रकारों के हाथ में –डॉक्टर जैनेन्द्र पांडेय

बलिया. सोमवार को कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय के संरक्षण और निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशन में हिन्दी और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस का आयोजन जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन में किया गया.

 

मुख्य अतिथि एवं जन संपर्क अधिकारी, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के डॉक्टर जैनेन्द्र पांडेय ने पत्रकारिता की उपयोगिता, महत्व के साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की कुछ कमियों पर भी प्रकाश डाला. साथ ही साथ उन्होंने कई संस्मरणों के माध्यम से पत्रकारिता के महत्व एवं उत्तरदायित्वों से सभी को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि लोकतंत्र को बचाने का अति महत्त्वपूर्ण कार्य भी पत्रकारों के हाथ में है.

 

इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक, डॉ. पुष्पा मिश्रा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कोई भी देश पत्रकारिता के बिना मृतप्राय है. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज को दिशा देने वाली धारा व कला है. जिसके वर्तमान में सकारात्मक व नकारात्मक स्वरुप दोनों ही देखने को मिलता हैं.

 

इस दौरान कार्यक्रम में योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर नीरज कुमार पांडेय ने अपने विचार साझा करते हुए आधुनिक परिवेश में पत्रकारिता के स्वरुप के विषय में बताया.

 

हिन्दी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय ने पत्रकारिता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला. अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ. अजय कुमार चौबे ने पत्रकारिता के महत्व व नैतिकता पूर्ण व्यवहार को सभी प्रतिभागियों के साथ साझा किया.

 

कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ प्रियंका सिंह सहित परिसर के विभिन्न विभागों के सहायक प्राध्यापक सुश्री नेहा विशेन, डॉक्टर लाल विजय सिंह, डॉक्टर अमित सिंह, डॉ. रानू पाल, डॉ. तृप्ति तिवारी, डॉ. अन्याष सिंह, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. राघवेन्द्र कुमार पांडेय, पत्रकारिता छात्र सूर्य देव सहित विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थित के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित की.

कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर विनय कुमार एवं समाज कार्य विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर नीति कुशवाहा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन पर्यटन विभाग के सहायक प्रोफेसर रंजीत कुमार पांडेय ने किया.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय पत्रकार बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार हिन्दी पत्रकारिता दिवस

Post navigation

Previous: [News Shorts] प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता: अयोध्या व वाराणसी में होगा खिताबी मुकाबला
Next: छात्राओं और महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा की दी गई जानकारी

ये भी पढ़ें

Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026
Haldi Arrested 11
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.