Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • ज्ञान भारती की छात्राओं ने तोड़ी चुप्पी, उठाए सवाल पर सवाल
  • Uncategorised

ज्ञान भारती की छात्राओं ने तोड़ी चुप्पी, उठाए सवाल पर सवाल

महिला जागरूकता बैठक में जवाबी मोर्चा संभाला महिला कांस्टेबल निशा ने
General Desk 8 December, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

महिला जागरूकता बैठक में जवाबी मोर्चा संभाला महिला कांस्टेबल निशा ने

 

बैरिया (बलिया)। पुलिस विभाग द्वारा छात्राओं को जागरुक करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को ज्ञान भारती हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रानीगंज में पुलिस ने छात्राओं संग बैठक की. छात्राओ द्वारा पुलिस विभाग से अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए उठाए गए सवालो की बौछार देखी गयी.

पुलिस विभाग की ओर से जवाब देने के लिए महिला कांस्टेबल निशा सिंह ने मोर्चा संभाला, उनका साथ ग्राम पंचायत कोटवां की महिला प्रधान जनक दुलारी देवी ने दिया. जहां प्रधान जनक दुलारी देवी ने छात्राओं से कहा कि किसी भी हाल मे आप अपने को अबला न समझें. बढिया से पढ कर अपना ज्ञान बढाएं, फिर आज के दौर मे हर जगह नौकरी, कारोबार, हर क्षेत्र में आपके लिए रास्ते खुले हैं. खुद गलतियां न करें, और किसी भी तरह से अपने मान सम्मान पर आंच न आने दें. जरूरत पड़ने पर पुलिस विभाग व कानून की मदद लें. सरकार ने हम सब के लिए तमाम नियम बनाए है. उसकी भी जानकारी रखें. वहीं छात्रा दीक्षा सिंह ने रास्ते आते जाते छींटाकसी करने वालों, प्रिया सिंह ने पुलिस मे भर्ती होने की तैयारी के तरीके, दीक्षा मौर्य ने कानून बन जाने लेकिन पालन होने मे कठिनाइयों के कारण, अंजली ने पूछा कि एन्टी रोमियो व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में क्यों नही जैसे तरह तरह के सवाल उठाए. उप निरीक्षक रवीन्द्र नाथ पाण्डेय ने छात्राओं को सबसे पहले थानाध्यक्ष, थाने के मोबाइल व फोन नम्बर नोट कराने के साथ ही 100 नम्बर व महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 नोट कराया तथा यह सहायता लेने के विशेष जरूरतो के बारे मे बताए.

वहीं महिला कांस्टेबल निशा ने छात्राओं के साथ घुल मिल कर उनके हर सवाल का जवाब दिया व उनकी जिज्ञासाओं को शान्त किया. कांस्टेबल निशा ने अपना नम्बर भी नोट कराया. यह भी आश्वस्त किया कि 1090 नम्बर या उसके व्यक्तिगत नम्बर पर दी जाने वाली सूचनाओं पर नाम गोपनीय रखते हुए समस्याओं का समाधान करने का पुलिस प्रयास करगी. पुलिस हमेशा आप लोगो के साथ है. यह भी ताकीद की कि खुद भी अनुशासन के दायरे मे रहें, ताकि समस्याएं आप के सामने खड़ा ही न होने पाए. फिर भी समस्या आ ही जाय तो आप सब के गुरुजन, परिवार के लोग, पुलिस विभाग व कानून व्यवस्था है. इसकी जानकारी व जागरूकता आप सब में होनी जरूरी है. इस अवसर पर पूर्व प्रधान गौरीशंकर गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवजी तिवारी, रवीन्द्र सिंह, अनिल सिंह, सत्येंद्र शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे. संचालन संस्थान के शिक्षक वीरेन्द्र नाथ मिश्र ने किया.

यूनिक कान्वेंट स्कूल रानीगंज में भी पुलिस विभाग की तरफ से सभी छात्राओं को आत्म सम्मान, सुरक्षा व रास्ते आते जाते शोहदों द्वारा की जाने वाली छेड़खानी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा उठाए जाने वाले कदम, कानूनी व्यवस्था आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक नम्बर नोट कराए गये.

इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक संजीव कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक जितेन्द्र सिंह, राजीव सिंह आदि उपस्थित रहे.

Related

Tags: बैरिया महिला सशक्तिकरण

Post navigation

Previous: एनसीसी कैडेट्स ने दिया स्वच्छता का संदेश
Next: बाइक के धक्के से अधेड़ घायल

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.