Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में रोजगारपरक विषयों पर जोर, नए कोर्सेज को मंजूरी
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में रोजगारपरक विषयों पर जोर, नए कोर्सेज को मंजूरी

Central Desk 14 September, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
IMG_20210914_220142

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय को चालू वर्ष में पांच पीजी डिप्लोमा कोर्स और चार पीजी डिग्री कोर्स पढ़ाने की अनुमति मिली है. यह जानकारी कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने कहा कि नए कोर्सेज के लिए राज्यपाल की स्वीकृति मिल गई है, इससे जिले में रोजगार सृजन और पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

कुलपति ने कहा कि जननायक चंद्रशेखर विवि में शैक्षणिक माहौल को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी के तहत रोजगारपरक विषयों की पढ़ाई शुरू करने पर जोर है. उन्होंने कहा कि पर्ल कल्चर, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, योगा एंड नैचुरोपैथी, जीएसटी और टूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी में पीजी डिप्लोमा कोर्स की अनुमति मिली है, वहीं इसके एमएससी एजी हार्टिकल्चर, एमएससी फिशरीज, एमएससी फिजिक्स और एमएससी मैथ के डिग्री कोर्स खोलने की भी अनुमति राज्यपाल द्वारा दी गई है. उन्होंने कहा कि पीजी डिप्लोमा और पीजी के चार विषयों के अलावा अगले साल से कृषि और विज्ञान के रूप में दो संकाय बढ़ जाएंगे. इसके तहत बीएससी कृषि भी शुरू होने वाला है. इसके लिए भी प्रयास चल रहे है.

 

 

पांच वर्षीय एलएलबी, फार्मेसी और नर्सिंग भी होगा शुरू

कुलपति ने कहा कि पांच वर्षीय एलएलबी, फार्मेसी और नर्सिंग भी शुरू किया जाएगा. इन विषयों को प्रारंभ करने से विवि इस जिले व क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने में सफल हो सकेगा. विवि परिसर में निर्मित हो रहे भवन के पांच ब्लाक अगले साल जून तक उपलब्ध हो जाएंगे. अध्ययन की सुविधाएं बढ़ जाएंगी. उन्होंने कहा कि इस विवि को स्थापित करने के लिए बलिया के लोगों आगे आना चाहिए. सब मिलकर इस विवि को ऊंचाई पर ले जाएंगे. प्रेस कांफ्रेंस में विवि के पीआरओ डा. जैनेंद्र पांडेय, डा. अखिलेश राय और डा. प्रमोद शंकर पांडेय मौजूद थे.

 

केले का छिलका व अरहर के डंठल से बनाएंगे विभिन्न उत्पाद

कुलपति ने विवि की विस्तारवादी नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के साथ लगातार वार्ता चल रही है. फिलहाल राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वीसी और जिले के ही निवासी प्रो. आरसी श्रीवास्तव के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है. इसमें केले का छिलका और अरहर के डंठल के उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाई जाएगी. इससे भी रोजगार के अवसर सृजित होंगे. उन्होंने कहा कि सर्टिफिकेट कोर्स के लिए राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के साथ भी एमओयू हस्ताक्षर किया जा रहा है। इग्नू से भी सर्टिफिकेट कोर्स के लिए एमओयू की बात चल रही है. इसके लिए दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं.

Related

Tags: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया राज्यपाल

Post navigation

Previous: गंगा व सरयू नदी की बाढ़ से 69 गांवों में एक तिहाई फसल बर्बाद हो गई
Next: दबंग पट्टीदारों ने घर बनाने से रोका, परिवार के भूख हड़ताल पर बैठते ही हरकत में आया प्रशासन

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.