Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया, दुबहर, गड़वार, बलिया में मनाई गई गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • बैरिया

बैरिया, दुबहर, गड़वार, बलिया में मनाई गई गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती

महात्मा गांधी वह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर बलिया शहर के साथ ही बैरिया, दुबहर, गड़वार में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन हुआ
Remote Desk 2 October, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ballia Neharu yuva

बलिया. नेहरू युवा केंद्र ने शनिवार को महात्मा गांधी की जयंती पर तमाम कार्यक्रम करवाए. विभिन्न मोहल्लों में जाकर युवाओं ने लोगों स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि हमें संपूर्ण भारत में 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को पूर्णत: रोकना है. इस माह में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ स्वच्छता के मूल मंत्र को साकार करने वाला है, इसलिए सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी जरूरी है. यह कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा. सभी शैक्षिक संगठन, सरकारी एवं गैर सरकारी विभाग, स्वयं सेवी संगठन, व्यापारी, जवान, किसान को यह कार्यक्रम के तहत जोड़ा जाएगा.

बैरिया कांग्रेस कार्यालय में गायत्री पूजन, हवन, प्रार्थना तथा शांति पाठ


बैरिया,बलिया. कांग्रेस कैंप कार्यालय बैरिया में शनिवार को महात्मा गांधी वह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोआर्डिनेटर पीयूष मिश्र के संयोजकत्व में भारत में लोक मंगल की कामना को लेकर गायत्री पूजन, हवन, प्रार्थना तथा शांति पाठ का आयोजन किया गया.

  
कार्यक्रम के आरंभ में जूते बैरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा सत्य, अहिंसा, आपसी भाईचारा वाले महात्मा गांधी के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी द्वारा दिए गए जय जवान जय किसान नारा के विषय गत चर्चा पर चर्चा करते हुए दोनों महान नेताओं को याद किया.


कार्यक्रम के दूसरे चरण में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक डीपी सिंह, वाराणसी से पधारे प्रसेन सिंह तथा शक्तिपीठ बलिया के आचार्य विजेंद्र नाथ चौबे अवधेश राय द्वारा देश में लोक मंगल की कामना को लेकर गायत्री पूजन, हवन तथा शांति पाठ कराया गया.

यजमान के रूप में पियूष मिश्रा उनकी धर्मपत्नी, मां भाभी तथा उपस्थित श्रद्धालु लोग रहे. इस अवसर पर अरविंद तिवारी ललक, सर्वजीत दुबे, वीसी पांडे, रामाधार पांडे, लल्लन पांडे, हरे राम मिश्र, वीके सिंह, विनोद गुप्ता आज काफी संख्या में श्रद्धालु नर-नारी उपस्थित रहे. सभी आगंतुकों का स्वागत कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मुन्ना सिंह तथा आभार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने ज्ञापित किया.
(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

गड़वार सीएचसी में मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती

गड़वार, बलिया. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पार्चन कर जयंती मनाई गई. इस दौरान इनके पद चिह्नों पर चलने की शपथ भी दिलाई गई. इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डा०राकिफ अख्तर ने कहा कि महात्मा गांधी और शास्त्री जी ने देश को दिशा दी. लोकतन्त्र के वास्तविक स्वरूप में जीने वाले इन दोनों नेताओं के पद चिह्नों पर चलने से ही देश उन्नति करेगा.


इस अवसर पर वरिष्ठ पर्यवेक्षक गोपाल पाण्डेय ने वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किया तथा मरीजों से चर्चा कर हालचाल जाना एवं शीघ्र स्वस्थ होने की शुभ कामनाएं दी.


इसी क्रम में जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में हनुमत सेवा ट्रस्ट जनऊपुर के परिसर में ” गांधी के विचारों की प्रासंगिकता ” विषयक एक गोष्ठी का आयोजन किया गया.इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष धनेश पाण्डेय ने कहा कि देश में राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता कायम कर महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोया. इस अवसर पर प्रेम नारायन पाण्डेय, सक्षम पाण्डेय, हृदयानन्द पाण्डेय, तारकेश्वर पाण्डेय, करीमन राम, जितेन्द्र राम आदि मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलाकर दूबे एवं संचालन धनन्जय पाण्डेय ने किया.

(गड़वार से ओम प्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट)

महात्मा गांधी के कारण आज हम आजादी के साथ सांस ले पा रहे- प्रज्ञा पांडेय

दुबहर, बलिया. स्थानीय क्षेत्र पंचायत अंतर्गत दोपही ग्राम सभा में आजादी के अमृत महोत्सव पर गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रज्ञा पांडे अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने कहा कि महात्मा गांधी के कारण आज हम आजादी के साथ सांस ले पा रहे हैं और आजाद भारत के नागरिक कहलाने में गर्व महसूस कर रहे हैं.


प्रज्ञा पांडेय ने कहा कि आज हमारे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिन है. उनके एक आह्वान पर समस्त भारतीयों ने 1 दिन का अन्न त्याग कर राष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा की. साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी के जय जवान जय किसान के नारों से प्रेरित होकर भारत के सैनिक आत्म बल से लवरेज हो गए. हमारे भारत के सैनिकों ने लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रधानमंत्री काल में ही 1965 में पाकिस्तान को धूल चटा दिए. किसान कड़ी मेहनत कर संपूर्ण भारत के नागरिकों को अन्य मुहैया कराने के लिए खेतों में निकल पड़े .तब से हम अन्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो पाए. आज का दिन हम भारतीयों के लिए बड़े ही गर्व का दिन है, क्योंकि दोनों महापुरुषों ने हमें आत्मबल से जीने के रास्ते दिखाएं.


कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर नागरिकों ने माल्यार्पण कर नमन किया. कार्यक्रम का संचालन नलिनी श्रीवास्तव एवं अंत में पूर्व ग्राम प्रधान देवव्रत दुबे ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर अन्य लोगों में नागेंद्र पांडे, अजय पांडे जिला पंचायत सदस्य, विमल पाठक ,रघुनाथ यादव, छीतेश्वर यादव , शशिकांत चौबे ,पंकज दुबे अनिल तिवारी अमित दुबे, कार्यक्रम में हल्दी थाने के नवनियुक्त थानाध्यक्ष एस सी द्विवेदी भी उपस्थित थे.

एसी पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल अडरा में मनाई गई गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती


दुबहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अडरा( घोड़हरा) स्थित एसी पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अन्नपूर्णानंद और विद्यालय अध्यापक एवं छात्रों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधीऔर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया. इस मौके पर रामकृष्ण तिवारी, दीपक कुमार सिंह, दीपू सिंह, प्रीति गुप्ता आदि अध्यापक गड़ रहे.


(दुबहर से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: गड़वार दुबहर बलिया बैरिया

Post navigation

Previous: भारतीय कानून के बारे में किया जाएगा जागरूक, विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 नवंबर तक कराए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम
Next: लगातार बारिश से जलनिकासी व्यवस्था फिर बेनकाब, थाने,सड़कों पर घुटने तक जलजमाव

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.