
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे,बलिया
बलिया. शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दो युवक और दो लड़कियां डूब गए। घाट पर एक साथ चार लोगों के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया, गोताखोरों की मदद से तुरंत खोजबीन शुरू की गई।
डूबने वालों में अरुण चौहान (20) पुत्र मोहन चौहान निवासी कल्याणीपुर थाना फेफना, हर्षिता चौहान (17) और नंदिता चौहान (12) पुत्री अजीत चौहान निवासी गढ़ रामपुर भोज थाना गड़वार तथा अर्जुन चौहान (19) पुत्र मुरली चौहान निवासी महेशपुर (गाजीपुर) शामिल हैं जो अपने मामा के घर कल्याणीपुर में रह रहा था।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
काफी तलाश के बाद चारों के शव बरामद कर लिए गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने कहा कि जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में यह घटना घटी. पिछले तीन दिनों से जनपद में लगातार नदियों में नहाते समय डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बेल्थरारोड और बांसडीह के बाद शिवरामपुर घाट पर डूबने से हो रही मौत की घटनाओं से लोग चिंतित हैं. लोगों का कहना है कि प्रशासन को घाटों पर नहा रहे लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी और पर्याप्त एडवाइजरी के साथ अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

