Skip to content
10 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • स्व. शारदानंद अंचल की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश भर से पहुंचे सपा समर्थक
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

स्व. शारदानंद अंचल की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश भर से पहुंचे सपा समर्थक

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक, पूर्वांचल के गौरव और गरीबों-शोषितों-वंचितों के मसीहा कहे जाने वाले स्वर्गीय शारदानंद अंचल जी की 16वीं पुण्यतिथि उभांव चौराहे पर पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई
General Desk 3 May, 2026 1 minute read
shardanand anchal Punyatithi belthra

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक, पूर्वांचल के गौरव और गरीबों-शोषितों-वंचितों के मसीहा कहे जाने वाले स्वर्गीय शारदानंद अंचल जी की 16वीं पुण्यतिथि उभांव चौराहे पर पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताओं, कार्यकर्ताओं व हजारों समर्थकों ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश भर से आए समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अंचल जी के संघर्ष, समर्पण, सामाजिक न्याय की लड़ाई और गरीबों के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अंचल जी जैसा जननेता सदियों में जन्म लेता है।

सभा के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि शारदानंद अंचल अन्याय के खिलाफ संघर्ष की पहचान थे। गरीब, कमजोर और शोषित समाज की आवाज बनकर उन्होंने पूरी जिंदगी लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि आज भी अंचल जी के विचार समाजवादी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं।

बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि हमने राजनीति की पहली शिक्षा अपने पिता से सीखी है। उन्होंने हमें जमीन से जुड़कर जनता की सेवा करना और सम्मान की लड़ाई लड़ना सिखाया।उन्होंने कहा कि उनके पिता आज भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी हर समाजवादी कार्यकर्ता के भीतर जीवित हैं।

जयप्रकाश अंचल ने आयोजनकर्ता राजेश पासवान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन कर परिवार और समर्थकों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम आयोजक राजेश पासवान ने कहा कि हम स्वर्गीय शारदानंद अंचल जी को अपना प्रेरणा स्रोत, मार्गदर्शक और राजनीतिक गुरु मानते हैं। उनके बताए रास्ते पर चलना ही हमारे लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। राजनीति सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए यह भी बताया कि बीते 18 अप्रैल को हल्दीरामपुर छपिया अग्निकांड में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर 76 जले हुए घरों के लिए दो ताली बांस एवं दो ताली ढूंढ की व्यवस्था कराई गई, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके। इस घोषणा पर सभा में मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। भोजपुरी जगत की चर्चित गायिका शिल्पी राज एवं लोकप्रिय गायक मोहन सिंह राठौड़ ने अपने गीतों से समां बांध दिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति पर देर रात तक लोग झूमते रहे और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सभा में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर स्वर्गीय अंचल जी के सपनों को साकार किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं सिकंदरपुर विधायक ज़ियाउद्दीन रिजवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय अंचल, युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि, प्रदेश सचिव आद्यशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष सिकंदरपुर रामजी यादव, विधानसभा अध्यक्ष बेल्थरा रोड मो. शमशाद बसपारी, गुड्डू चौधरी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रमुख महासचिव अंगद यादव, आनंद यादव, अमरजीत यादव, सत्य प्रकाश उर्फ वीरेंद्र यादव, रुद्र प्रताप यादव, डॉ. एसएन यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड सीयर

Post navigation

Previous: बलिया में गंगा स्नान के दौरान दो युवक और दो लड़कियां डूबे, शिवरामपुर घाट पर बड़ा हादसा
Next: Ballia-ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायकेवालों ने दहेज हत्या की दी तहरीर

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल

You may have missed

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.