बलिया में बाढ़ से कटान जारी- सरयू नदी की तेज धारा खेत और बस्तियां लील रही

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. सरयू नदी की कटान ने इस बार भी बांसडीह क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महाराजपुर नाहर छपरा बस्ती के समीप करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर सरयू नदी तेजी से जमीन काट रही है। अब तक लगभग सौ बीघे उपजाऊ खेत नदी में समा चुके हैं।

 

कटान की चपेट में आए किसान हीरालाल यादव, शिवजी यादव, नंद जी यादव, कमलेश यादव, अवधेश यादव, राजनाथ, श्यामबाबू, सुदर्शन चौहान और विजय चौहान का कहना है कि उनकी मेहनत की जमीन देखते-देखते नदी में समा रही है। पशुओं के लिए चारे की समस्या गंभीर रूप से उत्पन्न हो गई है।

 

ग्राम प्रधान मुनीब यादव ने बताया कि बीते पांच वर्षों में करीब साढ़े पांच सौ बीघे खेत नदी की धारा में समाहित हो चुके हैं। ग्रामीणों का जीवन-यापन संकट में पड़ गया है।

 

भोजपुरवा ग्राम सभा पर संकट

भोजपुरवा क्षेत्र में चार पुरवों—टिकुलिया, भोजपुरवा, खीरू छपरा और चक्की दियर—को मिलाकर ग्राम सभा बनती है। इनमें से टिकुलिया और चक्की दियर का नामोनिशान अब मिट चुका है।

 

1998 में चक्की दियर पूरी तरह सरयू में समा गया

 

2024 में टिकुलिया भी नदी के कटान से समाप्त हो गया।

 

बेघर हुए लोग अब सुल्तानपुर, ताहिरपुर और सारंगपुर में बसने को मजबूर हैं। इस संबंध में एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजस्व विभाग की टीमों को कटान प्रभावित गांवों में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि –“कटान प्रभावित परिवारों का सर्वे कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उच्च स्तर पर कटान रोकने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।”

 

ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटान पर रोक लगाने के ठोस उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले वर्षों में शेष बस्तियां और उपजाऊ जमीन भी सरयू नदी में समा जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel