Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • Ballia- गेंदे की खेती बन रही किसानों की पहली पसंद, लागत कम और मुनाफा लाखों का
  • Featured Story
  • खेती-बारी
  • बांसडीह
  • स्पेशल/Exclusive

Ballia- गेंदे की खेती बन रही किसानों की पहली पसंद, लागत कम और मुनाफा लाखों का

परंपरागत खेती से हटकर बांसडीह क्षेत्र के किसानों को ऐसी फसलों की खेती पसंद आ रही है जिनसे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सके।
General Desk 24 August, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih genda phool 2

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. परंपरागत खेती से हटकर बांसडीह क्षेत्र के किसानों को ऐसी फसलों की खेती पसंद आ रही है जिनसे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सके। इसी क्रम में गेंदे की फूल की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसमें युवा किसान ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी रुचि ले रहे हैं।

लागत कम और मुनाफा ज्यादा

किसानों के अनुसार एक एकड़ गेंदे की खेती पर करीब 12 से 15 हजार रुपये की लागत आती है और मुनाफा करीब दो लाख रुपये तक हो जाता है। किसानों को आसानी से एक से दो रुपये में पौधा उपलब्ध हो जाता है।

फूलों की बारहों महीने रहती है मांग

गेंदे की फूलों की मांग साल भर बनी रहती है। इनका उपयोग पूजा-पाठ, सजावट और शादी-विवाह में होता है। दीपावली, दशहरा जैसे बड़े त्योहारों पर इनकी कीमतें कई गुना बढ़ जाती हैं।

गेंदे का पौधा रोपाई के 45 से 60 दिन बाद फूल देना शुरू कर देता है और लगातार 5 से 6 महीने तक फूल देता रहता है। किसान अपनी पसंद और बाजार की मांग के अनुसार कई प्रजातियों की खेती कर रहे हैं। गेंदे की रोपाई मुख्य रूप से जून-जुलाई, सितंबर-अक्टूबर और फरवरी-मार्च में की जाती है।

किसान गेंदे की खेती से मिल रहे मुनाफे से खुश

किसान कौशल सिंह –“हमारे क्षेत्र में करीब दो दर्जन किसानों ने लगभग तीस बीघा में गेंदे की खेती की है। इसकी शुरुआत गांव के ही मदन माली ने कलकत्ता से पौधे लाकर की थी। कम लागत और ज्यादा मुनाफा देखकर अब अधिकतर किसान इसमें जुड़ गए हैं।”

किसान विजय कुमार –“पहले हम लोग पौधे कलकत्ता से मंगाते थे। अब हमारे ही बीच के किसान रंजन वर्मा ने नर्सरी शुरू कर दी है। एक पौधा मात्र एक रुपये में मिल जाता है।”

 

किसान बबलू कुमार –“रवि और भदई (गेहूं-धान) की खेती की तुलना में गेंदे की खेती कहीं बेहतर है। कम लागत और ज्यादा मुनाफा है। सरकार से किसी प्रकार की मदद नहीं मिल रही। अगर प्रोत्साहन मिले तो किसानों का मनोबल और बढ़ेगा।”

 

युवा किसान रविशंकर सिंह –“हमने तीन एकड़ में गेंदे की खेती की है। पहली बार 2021 में जब गेंदे की खेती की थी तो एक बीघा से करीब ढाई लाख रुपये की कमाई हुई थी। अगर किसी के पास थोड़ी भी जमीन है तो वह गेंदे की खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर सकता है। मेरे हिसाब से यह प्राइवेट नौकरी से कहीं बेहतर है।”

 

कृषि विभाग का मत- कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गेंदे की खेती बागवानी की श्रेणी में आती है और इसकी उपज एवं बाजार मूल्य दोनों ही स्थिर रहते हैं। विभाग की ओर से इच्छुक किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सकता है।

 

उद्यान विभाग का बयान- जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने बताया कि “गेंदे की फूलों की खेती के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इसका लाभ खेती करने वाले किसानों को दिया जाता है। अगर किसान इच्छुक हैं तो विभाग से संपर्क कर इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।”

 

किसानों के लिए नई उम्मीद

गेंदे की खेती ने बांसडीह क्षेत्र के किसानों को नई दिशा दी है। कम मेहनत, कम लागत और अधिक मुनाफे की वजह से यह खेती धीरे-धीरे अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bansdih News Ballia LIVE Ballia news किसान का फायदा किसान मुनाफा गेंदे के फूल की खेती परंपरागत खेती फूलों की खेती बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: बलिया में बाढ़ से कटान जारी- सरयू नदी की तेज धारा खेत और बस्तियां लील रही
Next: Ballia-मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

You may have missed

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.