Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सहतवार के EO को मनियर की जिम्मेदारी, SDM बांसडीह प्रशासक नियुक्त
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सहतवार के EO को मनियर की जिम्मेदारी, SDM बांसडीह प्रशासक नियुक्त

शुक्रवार को नगर पंचायत मनियर का चार्ज भी ग्रहण कर लिए ईओ
News Desk 7 August, 2020

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बांसडीह (बलिया) से रविशंकर पांडेय

एक माह से रिक्त चल रहे मनियर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी अब सहतवार ईओ राम बदन यादव संभालेंगे. मनियर नगर पंचायत की ईओ मणि मंजरी राय की मौत के बाद से यह पद रिक्त था. उधर मणि मंजरी राय प्रकरण में मुख्य आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता को शासन ने फरार घोषित कर दिया है. उनकी जगह पर एसडीएम बांसडीह दुष्यन्त कुमार मौर्य को विशेष सचिव नगर विकास अनुभाग 1 संजय कुमार सिंह यादव के आदेश पर प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया है.

ईओ राम बदन यादव

शुक्रवार को नगर पंचायत मनियर का चार्ज ग्रहण कर लिए ईओ राम बदन यादव. साथ ही नगर मौजूदा हालात से मातहत कर्मचारियों से वे वाकिफ भी हुए. बेपटरी हुई व्यवस्था को पटरी पर लाने का सांत्वना भी उन्होंने दिया. अब ईओ अपनी बातों पर कितना खरा उतरते है, यह तो भविष्य बताएगा.

ईओ ने बताया कि उनकी प्राथमिकता नगर की साफ सफाई को सुदृढ़ करना, बदहाल निर्माणाधीन कान्हा पशु आश्रय स्थल को पटरी पर लाना और नगर के जनमानस की भांवनाओ से रूबरू होना है.

कहा कि पहले विभागीय बैठक बाद सभासदों संग बैठक लेकर नगर के विकास कार्यों पर समीक्षा व नगर के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर नगर की समस्यायों पर चर्चा की जाएगी. प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट नगर पंचायत में रखे गये आवारा पशुओ पर फोकस रहेगा. पशुओं को मौसमी फलों के निचोड़ को इकट्ठा कर खिलाया जाएगा.

जब यह पुछा गया कि ईओ की मौत के मामले में आरोपी दोनों बाबु भी फरार चल रहे है उनका कार्य कौन देखेगा? उन्होंने बताया कि सहतवार में बाबु का कार्य भार देख रहे सुरेश प्रसाद को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ कम्प्यूटर आपरेटर का काम भानू देखेंगे.

उन्होन कहा कि सीडीओ बलिया विपिन जैन के निर्देश पर सहतवार के मॉडल की तरह काम किया जाएगा. नगर पंचायत कार्यालय में बाबु और कम्प्यूटर आपरेटर कक्ष सहित कई कक्षों में कुर्सियां फिलहाल खाली रही. अलग बने ईओ कक्ष भी खाली पड़ा रहा.

गौरतलब है कि बीते 6 जुलाई को ईओ मणि मंजरी राय ने बलिया कोतवाली स्थित आवास विकास कॉलोनी के अपने आवास में सुसाइड कर लिया था. मणिमंजरी के भाई विजयानन्द राय की तहरीर पर चेयरमैन भीम गुप्ता, ईओ सिकंदरपुर संजय राव, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार, चालक चंन्दन कुमार, ठेकेदार सहित अन्य को आरोपित बनाया गया है. ईओ की मौत के बाद से अधिशासी अधिकारी का पद खाली चल रहा था व नगर का विकास रूका हुआ है. ईओ की मौत के मामले चालक चंन्दन कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. शेष फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस सरगर्मी से तलाश में लगी है.

Related

Tags: नगर पंचायत बलिया बांसडीह मणिमंजरी मनियर सहतवार

Post navigation

Previous: ईंट और पत्थर से भरी बोरियों से रिंग बंधे को बचाने की जुगत
Next: बेंगलुरु से बलिया आ रही बस छत्तीसगढ़ में पलटी

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.