Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • जिपं अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जिला पंचायत की बैठक
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • पंचायत न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

जिपं अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जिला पंचायत की बैठक

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी सीडीओ को निर्देश दिया कि सभी अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी हो.
Central Desk 1 March, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
District Panchayat meeting held under the chairmanship of District President
 जिपं अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जिला पंचायत की बैठक
 वर्ष 2023-24 के संशोधित बजट व 2024-25 के मूल बजट का सर्वसम्मति से हुआ अनुमोदन
 अनुपस्थित अधिकारियों को मिलेगी नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रूकेगा वेतन

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

 केके पाठक,  बलिया

जिला पंचायत की ओर से प्रदत्त स्वीकृति के अनुपालन में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द चौधरी की अध्यक्षता में आचार्य नरेंद्रदेव सभागार में बैठक हुई.

इसमें वर्ष 2023-24 के संशोधित बजट (108 करोड़) व वर्ष 2024-25 के मूल बजट (63.55 करोड़) का अनुमोदन सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से हुआ.

बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व सिकंदरपुर विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने भी जनपद के विकास से जुड़े विषयों पर सभी सदस्यों से चर्चा की. सभी सदस्यों ने भी सड़क, बिजली व अन्य जनहित की समस्याओं से अवगत कराया, जिसका निराकरण कराने का भरोसा सीडीओ ओजस्वी राज ने दिया.

बैठक में अध्यक्ष आनन्द चौधरी ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कराएं कि इस सदन के सभी सदस्यों की बात को गंभीरता से सुना जाए. प्रायः त्वरित समाधान सम्बन्धित विभाग की ओर से नहीं करने के कारण एक ही समस्या कई बार सामने आ रही है, यह ठीक नहीं है.

किसी भी अनुपालन की सूचना भी सदन को दें, ताकि सदस्यों को अवगत कराया जा सके. सदस्यों को भी भरोसा दिलाया कि उनके सभी मांगों व समस्याओं के समाधान और उनके सम्मान के प्रति हमेशा तत्पर रहूंगा.

उन्होंने लोनिवि के अधिकारी को निर्देश दिया कि यहां आने वाले जनप्रतिनिधियों व आम जनता की परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत मुख्य गेट के सामने डिवाइडर में कट दिया जाए.

जिले की सबसे बड़ी पंचायत, सदस्यों का सम्मान करें अधिकारी

वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जिले की सबसे बड़ी पंचायत जिला पंचायत है. यहां के सदस्यों का सम्मान करते हुए उनकी बातों पर अधिकारी गंभीर हों.उन्होंने कहा कि ‘गांव के खेत की ओर‘ सरकार की योजना है. इसमें मनरेगा से ऐसे चकरोड बनवाएं जाएं, जो खेतों तक जाते हों. खेत तक चकरोड होने से खेती का खर्चा कम होगा, आय बढ़ेगी और किसानों को सुविधा मिलेगी. ‘सोलर से सिंचाई‘ योजना पर भी काम हो.

पशुपालन के क्षेत्र में दो गाय लेने के लिए किसानों को मिलने वाले ऋण योजना का भी व्यापक प्रचार प्रसार हो. सभी सदस्यों ने कहा कि अपने प्रस्ताव में इन योजनाओं के कार्य को भी शामिल करें तो किसानों के हित में अच्छी पहल होगी.

युवा चेयरमैन के नेतृत्व में हो रहा बेहतर काम

सांसद मस्त ने कहा कि यह अच्छी बात है कि वर्तमान में आजादी के बाद सबसे कम उम्र का चेयरमैन जिला पंचायत को मिला है और युवा उर्जा के नेतृत्व में बेहतर काम भी दिख रहा है. इसलिए हम सभी जनप्रतिनिधियों और सदन के सदस्यों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है. उन्होंने जिले के विकास के लिए जिला पंचायत को अतिरिक्त बजट की व्यवस्था कराने के लिए अपने स्तर से भी प्रयास करने का भरोसा दिलाया.

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर पूरे सदन में दिखी नाराजगी

जिला पंचायत की बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिपं अध्यक्ष, सांसद समेत सभी सदस्यों ने नाराजगी देखने को मिली.

अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी उपस्थिति के प्रति गंभीर नहीं होना आपत्तिजनक है. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी सीडीओ को निर्देश दिया कि सभी अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी हो.

संतोषजनक जवाब नहीं मिले तो उनके विरूद्ध कार्रवाई कर अवगत कराएं. सभी सदस्यों की ओर से कहा कि यह अधिकारियों के लिए अंतिम चेतावनी है. सीडीओ ने भी इस पर गंभीरता से कार्रवाई का भरोसा दिलाया. कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन कटना तय है.

सिकंदरपुर डाकबंगले की होगी रिपेयरिंग

बैठक में विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि जिला पंचायत ऐसी सदन है, जहां पक्ष और विपक्ष नहीं, बल्कि सभी बराबर होते हैं. ऐसे में यहां के माध्यम से आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य की अपेक्षा की जाती है. विधायक ने सिकंदरपुर में काफी पुराना डाकबंगला है, जिसमें चार कमरे बनवाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर जिपं अध्यक्ष ने कहा कि डाकबंगले की बेहतर ढ़ंग से मरम्मत करायी जाएगी.

बैठक में अपर मुख्य अधिकारी विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा, जेई मुकेश यादव, ब्लॉक प्रमुख सीयर आलोक सिंह, प्रमुख पन्दह राघवेंद्र यदुवंशी, प्रमुख चिलकहर आदित्य गर्ग सहित अन्य जिला पंचायत सदस्य व सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia चुनाव बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: बलिया के यूपी बोर्ड परीक्षा में फिर पकड़ाया मुन्ना भाई
Next: आज की खास – खास ख़बरें / 01 March 2024

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.