जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को टीकाकरण के संबंध में दिया निर्देश

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने ग्राम प्रधानों को निर्देश देते हुए कहा पहला डोज नहीं लगवाया है वह अपना पहला डोज अवश्य लगवाएं साथी जिसने दूसरा डोज लगवा लिया है वह अपना बूस्टर डोज जरूर लगवाएं. इस समय स्कूल और कॉलेज बंद है अतः गांव में घर जा जाकर जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण कराये. 60 वर्ष के ऊपर के लोगों में इम्यूनिटी पावर कम हो जाती है उन लोगों का टीकाकारण जरूर करवाये. उन्होंने कहा कि जो भी ग्राम प्रधान अपने प्रयास से अपने गांव को शत-प्रतिशत वैक्सीनेट करवा लेगा उसे मेरे द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा और साथ ही सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा.

सहतवार, बैरिया और रेवती में फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने मतदाताओं से की बातचीत

दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा, लक्ष्मण छपरा, रामपुर कोड़हरा सहित आधा दर्जन गांवों में क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक मिश्र के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दोकटी व एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया. क्षेत्राधिकारी श्री मिश्र ने बताया कि विधान सभा चुनाव को लेकर सम्बंधित गांव के लोगो को जागरूक कर यह बताया जा रहा है कि आप सभी निर्भीक होकर मतदान करें.

इस हफ्ते से वेक्सिनेशन में आई तेजी, आगे भी रहें कायम: मण्डलायुक्त

मंडलायुक्त ने कहा कि विगत हफ्ते में वेक्सीनेशन में बहुत तेजी से प्रगति बढ़ी है. एक हफ्ते के अंदर ढाई गुना वैक्सीनेशन बढ़ा लिया गया है. यह ऐसे ही आगे भी बना रहे. उन्होंने कहा कि जिले के ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर अच्छे से काम कर रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में निगरानी समितियां बनाई गई हैं, जो इन सब पर नजर रखी हुई है.

सांकेतिक चित्र

शाहपुर में ट्यूबवेल के पास मिला युवक का शव

गांव के खेत मे लगे ट्यूबेल के पास स्थानीय लोगों ने युवक का शव देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. युवक की शिनाख्त गांव के ही जितेंद्र नट पुत्र फौजदार के रूप में की गयी. मृतक का घर घटना स्थल से 300 मीटर की दूरी पर है. पति की मौत से पत्नी सरिता बेसुध हो गई. मृतक के चार छोटे- छोटे बच्चे है. मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बंगाल ले जाए जा रहे गोवंश से भरी ट्रक बरामद

घटना के सम्बंध में चौकी प्रभारी चांद दियर गणेश पांडेय को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक ट्रक में गौ वंशो से भरा मवेशियों को लेकर पशु तस्कर बैरिया की तरफ से जय प्रभा सेतु के रास्ते बिहार होकर पश्चिम बंगाल वध के लिये ले जारहे है.

पुलिस ने तीन के विरुद्ध मारपीट एवं एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया

ग्राम प्रधान बहादुरा शिवनाथ प्रसाद पुत्र स्वर्गीय देवनाथ प्रसाद ने अपने दिए गए तहरीर में दर्शाया है कि उपरोक्त गणों ने एक गोल बनाकर विगत बुधवार की सायं करीब 6 बजे चुनावी रंजिश को लेकर मेरे दरवाजे पर आकर मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किए. मेरे लड़के नितेश कुमार के विरोध करने पर सौदागर व विमलेश कुमार भारद्वाज मेरे लड़के को पकड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारने पीटने लगे तथा इम्तियाज अपने पास रखे हुए लोडेड कट्टे को निकाल कर मेरे लड़के पर फायर करने ही वाला था कि मैं तथा मेरा भाई श्री श्याम और भतीजा प्रदुम्न तथा गांव के अन्य लोगों ने दौड़ाकर कट्टा छीन लिया उसके बाद मनियर पुलिस को फोन द्वारा सूचना दी.

डिप्टी आरएमओ ने किसानों से वार्ता कर उनकी मांग मानी

24 दिसम्बर से ही धान तौल बन्द होने से नाराज़ किसान चार जनवरी को धरने पर बैठ गये थे. किसानों के धरना के बाद 5 दिसम्बर से धान तौल शुरू हो गया. इस बीच आए दिन धान क्रय केन्द्र पर किसानों एवं कर्मियों के बीच आपसी मतभेद हो रहा था.

सर्दी के मौसम में बच्चों को बचायें निमोनिया से

बच्चों में निमोनिया के संकेत:-
अधिक समय तक चलने वाली खांसी, बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना या शरीर में दर्द ,भूंख की कमी, छाती या पसली का तेज चलना/दर्द ,सांस लेने में दिक्कत इत्यादि.

सिविल जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की बंदियों से वार्ता

बंदियों को य़ह अवगत कराया गया कि जिन बंदियों के पास अपने मुकदमे की पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है वह एक प्रार्थना पत्र जेल अधीक्षक से अग्रसारित करवा कर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया को प्राप्त कराना सुनिश्चित करें जिससे उनके मुकदमे की पैरवी हेतु अधिवक्ता नामित किया जा सके.

सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर पर प्रभावी रोकथाम के लिए उठाया कारगर कदम

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डेन ऑवर में चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराना तथा मृतकों की संख्या में कमी लाने के लिए जनपद में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी iRAD का प्रशिक्षण क्रमशः 17 नवम्बर , 18 नवम्बर , 19 नवम्बर को ज़ूम मीटिंग के माध्यम से दिया जा चूका है

जानलेवा हमले से वृद्ध की मौत, आरोपी गिरफ्तार

उभांव थानाध्यक्ष अविनाश सिहं के निर्देश पर एसआई अशोक कुमार मय हमराही के साथ मालीपुर नहर के पास पहुंच कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा गया.

Bansdih police arrested 9 warrantees

पिस्टल और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

सोमवार की रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक कट्टा व कारतूस के साथ सीताकुण्ड ढाले पर बलिया जाने के लिए खड़ा है. सूचना मिलते ही क्षेत्र भ्रमण में निकले उपनिरीक्षक राधेश्याम सरोज अपने हमराहीयो के साथ सीताकुण्ड ढाले पर पहुंच गए.

निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम

बलिया: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी …

जिलाधिकारी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की. सबसे पहले उन्होंने सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया. जनपद को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की.

news update ballia live headlines

अलाव से झुलसी महिला वाराणसी रेफर

घटना 9 बजे रात्रि 9 जनवरी की है. परिवार के सदस्यों ने किसी तरह आग पर काबू पाया.झुलसी अवस्था में जिला चिकित्सालय ले गए .जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है.

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

सोनू गोंड़ पुत्र ओमप्रकाश गोंड निवासी लोहटा तथा वीरेंद्र कुमार यादव पुत्र जयराम यादव निवासी खुंटहा थाना मनियर के कब्जे से दो अदद ग्लैमर मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट क्रमश: यूपी60एक्स वाई 3345 एवं यूपी60 जेड 0820 बरामद हुई तथा एक अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र योगेंद्र यादव निवासी लोहटा थाना मनियर भागने में सफल रहा.

उभांव थाना क्षेत्र के भीटा भुवारी गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

पंजाब के जालंधर में किसी रेस्टोरेंट में चार नाबालिक युवक काम करते थे. काम करके वापस अपने रूम पर टेंपो पर सवार होकर जा रहे थे कि रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मनीष उर्फ छोटू यादव 16 वर्ष पुत्र फुल बदन यादव व आशुतोष उर्फ मोनू यादव 15 वर्ष पुत्र घनश्याम यादव की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि अतुल यादव 17 वर्ष पुत्र राम बदन यादव व अंकित यादव 17 वर्ष पुत्र अवधेश यादव की गंभीर हालत बनी हुई है वहीं इन दोनों का इलाज जालंधर में चल रहा है जैसे ही इस घटना की सूचना परिजनों को टेलीफोन पर मिला तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया वहीं मृतक आशुतोष यादव दो बहनों का इकलौता भाई था.

नाबालिग लड़की के अपहरण एवं बलात्कार का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस ने अभियुक्त बबलू चौहान 20 वर्ष पुत्र सुरेंद्र चौहान निवासी निपनिया को पीड़ित बालिका के साथ मुखबिर की सूचना पर घोघा चट्टी के पास रविवार के दिन गिरफ्तार कर लिया एवं अभियुक्त बबलू चौहान को न्यायालय चालान भेज दिया.

news update ballia live headlines

बलिया में 3-11 फरवरी नामांकन, 3 मार्च मतदान, 10 मार्च को परिणाम

बलिया. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. प्रदेश में इस बार सात चरणों में वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. बलिया (Ballia voting date 2022) …

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की भर्त्सना करते हुए आरएसएस, विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन

मंदिर के प्रांगण में हुई बैठक में पंजाब की कांग्रेस सरकार की संयुक्त रूप से निंदा की गई तथा मौजूद लोगों ने मोदी जी की स्वास्थ्य व लंबी उम्र की ईश्वर से कामना की. वक्ताओ ने कहा कि देशद्रोही,आतंकी, खलास्तानी जैसी संगठन मोदी जी लोकप्रियता व सनातन के प्रति मोदी जी की आस्था से घबराई हुई है. ये साजिश मोदी जी के खिलाफ नहीं सनातन व हिंदुत्व के खिलाफ था.