AI-Generated Image
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. कॉलेज जाने वाली एक युवती का कई दिनों से पीछा कर रहे मनबढ़ युवकों ने आखिरकार ऐसी हरकत कर दी कि युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है। जयनगर पर्वतपुर निवासी लक्ष्मी कुमारी सिंह रोज की तरह 13 सितंबर को पर्वतपुर से बांसडीह की ओर अपनी बाइक से जा रही थी।
परिजनों का आरोप है कि पिछले 7-8 दिनों से गोड़धप्पा के कुछ मनचले युवक उसका पीछा कर छेड़खानी कर रहे थे। युवती ने इसे नजरअंदाज किया तो मनचलों के हौसले और बढ़ गए।13 सितंबर को जोगी तिवारी के डेरा के पास सुनसान रास्ते पर उन मनचलों ने जानबूझकर उसकी बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार और लापरवाही से टक्कर मार दी।
जोरदार टक्कर में युवती बाइक समेत सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद घायल युवती को परिजन आनन-फानन में वाराणसी के शिवम हॉस्पिटल ले गए, जहां उसका आपरेशन हुआ है। हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कई दिनों से युवती का पीछा किया जा रहा था, तब स्थानीय पुलिस ने कोई सुध नहीं ली। जब स्वजन थाने पहुंचे और तहरीर दी, तब जाकर पुलिस की नींद खुली। अब बांसडीह पुलिस ने आरोपी बाइक सवार हितेश पटेल पुत्र संतोष पटेल निवासी गोड़धप्पा और बाइक मालिक राजू पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
यह वारदात सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी दबंगई है। सुनसान रास्ते पर स्कूल से लौट रही युवती के साथ हुई इस घटना ने क्षेत्र में महिला सुरक्षा और पुलिस गश्त और उसकी लोकल इंटेलीजेंस क्षमता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
