Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बलिया. जिले के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के कार्यभार संभाल लेने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का विदाई समारोह हुआ। इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भी जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह में अधिकारियों ने पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के कार्यकाल के दौरान उनकी कार्यशैली और अधिकारियों के साथ समन्वय की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में सहयोग मिला।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का अधिकारियों ने स्वागत करते हुए उनके साथ बेहतर समन्वय के साथ जनपद के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।

समारोह के अंत में पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों उनके सहयोग के लिए आभार जताया। माहौल में आत्मीयता और सम्मान का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार एवं समस्त एसडीएम, समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
