Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह तहसील क्षेत्र में सरयू की बाढ़ से हुए कटान में समाहित 248 किसानों को इस वर्ष 47 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया गया है। ये वह किसान हैं जिनकी खेती की जमीन नदी में कटकर विलीन हो गई है।
इसके अलावा नदी की जलधारा में समाहित 11 मकानों में रहने वाले 26 परिवारों को भी मुआवजा दिया गया है। उक्त मकान केवल भोजपुरवा गांव में गिरे हैं, जबकि जमीन का मुआवजा पाने वाले किसानों कमालपुर, महाराजपुर व भोजपुरवा के किसान शामिल हैं।
इस संबंध में एसडीएम डा. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में इतने किसानों व गृहस्वामियों को मुआवजा दिया गया है। वर्तमान में भी राजस्व टीम कटान का प्रतिदिन के हिसाब से आंकलन कर रही है। यदि बाढ़ के पानी के उतरने के दौरान किसी किसान की क्षति होगी तो नियमानुसार उसे भी मुआवजा दिया जाएगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
