Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए एसएसबी जवान रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर सीयर ब्लॉक क्षेत्र के टंगुनिया गांव में रविवार को श्रद्धांजलि दी गई.
सोनाडीह टंगुनिया स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एसएसबी के जवानों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।
शहीद रामप्रवेश यादव 20 सितंबर 2017 को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी पुण्यतिथि पर वर्दी में पहुंचे एसएसबी के साथी जवानों ने शहीद की प्रतिमा को सलामी दी।
कार्यक्रम में शहीद की पत्नी चिंता देवी, मां विद्यावती देवी, पिता लाल बच्चन यादव, दोनों पुत्र आयुष व पीयूष, भाई गोल्डन सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। एसएसबी जवानों ने शहीद की पत्नी एवं परिजनों को स्मृति चिह्न और सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस दौरान पूर्व सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री छोटू राम, जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, महेश प्रधान, राजेश पासवान, सपा नेता रितेश रक्षक समेत क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने शहीद रामप्रवेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि शहीद रामप्रवेश यादव का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर उन्होंने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और समर्पण की मिसाल कायम की। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों और युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
