स्कूल गई छात्रा नहीं लौटी घर, फरवरी में होनी थी शादी

स्कूल गई छात्रा नहीं लौटी घर, फरवरी में होनी थी शादी

बलिया.  बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा पांच दिन से लापता है. मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है. अपहृता के पिता ने पुलिस को बताया कि 4 दिसम्बर को उनकी पुत्री स्कूल के लिये निकली, तब से वह वापस घर लौट कर नहीं आई.

लोकलाज के कारण बीते कुछ दिनों से हम उसकी खोजबीन करते रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया. हम लोगों द्वारा उसकी शादी तय की गयी है. फरवरी में उसका विवाह होने वाला है.

ऐसे में उसके गायब होने से परिवार काफी परेशान है. मामले में अपहृता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इस संबंध में इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की तलाश की जा रही है.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/