Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू का पानी भले ही नदी के पेटे में लौट गया हो, लेकिन जाते-जाते नदी किनारों पर तबाही के निशान छोड़ रहा है। जलस्तर घटने के साथ ही सुल्तानपुर पोखरा और भोजपुरवा में कटान और तेज हो गया है।
सुल्तानपुर पोखरा में नदी अब बस्ती के मुहाने तक पहुंच गई है। किनारे की जमीन लगातार नदी में समा रही है। कटान इसी रफ्तार से जारी रहा तो आबादी के सामने बड़ा खतरा खड़ा हो सकता है।
सरयू डीएसपी हेड पर मंगलवार शाम चार बजे जलस्तर 63.33 मीटर था, जो बुधवार सुबह आठ बजे घटकर 63.24 मीटर रह गया। चांदपुर गेज पर भी इसी अवधि में पानी 57.77 मीटर से घटकर 57.69 मीटर दर्ज किया गया। पानी नीचे जाने के बावजूद नदी की धार किनारों पर कहर बरपा रही है।
सुल्तानपुर पोखरा में कटान की स्थिति इसलिए भी चिंताजनक है कि नदी सामान्य दिशा में किनारा काटने के बजाय उल्टी कटान कर रही है। इससे नदी की धारा बस्ती की तरफ बढ़ रही है। ग्रामीण लगातार कटान वाले हिस्से पर नजर रख रहे हैं। भोजपुरवा में भी नदी अंदर ही अंदर जमीन को काट रही है।
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सुल्तानपुर पोखरा में कटान रोकने के लिए एई को निर्देशित किया गया है। जियो सीट लगाकर कटान को रोकने का प्रयास किया जाएगा। नदी उल्टी कटान कर रही है और पानी नीचे की तरफ जा रहा है, इसलिए किनारे पर दबाव बना हुआ है।
प्रशासन की नजर, प्रभावित परिवारों पर निगरानी
एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि कटान प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी कराई जा रही है। राजस्व टीमों को मौके पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जहां कटान की स्थिति गंभीर है, वहां आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रभावित परिवारों की स्थिति का आकलन कर शासन की मंशा के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीणों को कटान वाले हिस्सों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
