Category: जिला जवार
बैठक में उपस्थित व्यय प्रेक्षक महेश देवराम अखाड़े तथा पी0 श्रीधरण ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसपी राज करण नैयर ने प्रेक्षको को बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी पोलिंग बूथों पर पुलिस टीम और अन्य जनपदों से बुलाई गई सुरक्षा टीमें तैनात रहेंगी ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए.
हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ के समीप करीब एक साल से गंगा की कटान से एनएच 31 को सुरक्षित करने के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से कटान रोधी कार्य चल रहा है. इसमें ठेकेदार के कर्मचारियों की मिलीभगत से डीजल चोरी कर बेचने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था लेकिन दोषी पकड़ में नहीं आते थे. गंगा का जलस्तर घटने के बाद वर्तमान समय मे अधूरे स्पर 27.200 का काम चल रहा है.
फुटबॉल में बैरिया की टीम विजेता और बांसडीह की टीम उपविजेता रही. वॉलीबॉल में गड़वार विजेता और रसड़ा उपविजेता रहे. कबड्डी में गायघाट दुबहड़ विजेता और पंदह उपविजेता रहे. एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, सोनू द्वितीय, सूरज तृतीय और 800 मीटर ऋषिकेश प्रथम, अभिषेक द्वितीय और आलोक तृतीय रहे. सभी विजेताओं को शील्ड, मोमेंटो, शर्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.
बुधवार की रात में बेलहरी निवासी सुरेंद्र नाथ सिंह, विजय बहादुर सिंह तथा श्रिपत्ति बिन्द का डीजल इंजन पम्पिंग चोर खोल ले गये. आज गुरुवार की सुबह जब खेत पर गये तो पता चला कि तीनों लोगों का पम्पिंग सेट चोरी हो गया है. इसके पूर्व भी कई किसानों के ट्यूबवेल खुल चुके थे लेकिन अब तक पुलिस चोरी का सुराग नहीं लगा पायी. घटना की लिखित शिकायत हल्दी थाने में पीड़ित किसानों ने किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम सरोज ने पीड़ित किसानों से मौका मुआयना कर चोरी का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है.
शहर के माल गोदाम रेलवे स्टेशन के समीप मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया साथ ही शपथ भी दिलाई गयीं संस्था के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान ही देश का भाग्य विधाता होता है इस लिए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है क्योंकि मतदान से न सिर्फ नागरिक को देश के भविष्य निर्माण में योगदान देने का मौका मिलता है बल्कि जनकल्याण भी होता है उन्होंने कहा कि हर मतदान बेहद कीमती होता है.
केशव यादव पुत्र स्व परशुराम यादव उम्र 62 वर्ष निवासी शाहपुर अक्सर घर से कभी निकल जाया करते थे. मंगलवार की रात्रि में भी अचानक घर से निकल गए और घर नही लौटे. घर वाले खोजबीन किये पर कही पता नही चला. सुबह के वक्त लोग टहलने निकले तो खेत के पास कुँए में एक शव देखकर हो हल्ला हुआ. इसी बीच किसी ने प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र को सूचना दी. मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कुँए से बाहर निकलवाया जिसकी पहचान केशव यादव निवासी शाहपुर के रूप में कई गई. पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्यय परीक्षण के लिये जिला अस्पताल भेज दिया.
रेलवे क्रासिंग के केबिन मैन ने बताया कि उक्त युवती अचानक ट्रेन के सामने पहुँच गई. जबतक लोग कुछ समझते तबतक काफी देर हो चुकी थी. समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. वैसे घटना के समय शव के समीप उपस्थित कुछ लोगों का कहना था कि उक्त युवती एक दो दिन से रेलवे स्टेशन के आसपास नजर आई थी. फिलहाल देर रात तक उसकी पहचान नहीं की जा सकी थी.
पूछताछ करने पर वाहन चालक ने बताया कि यह देसी शराब शिवपुर दियर नंबरी के लाइसेंसी दुकान पर जा रहा है. लेकिन कागजात मांगे जाने पर 100 पेटी का ही कागजात दिखाया. बाद बाकी 50 पेटी का कागजात रेवती क्षेत्र के किसी दुकान के नाम का था. थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि 50 पेटी शराब का कागजात रेवती थाना क्षेत्र के दुकान के नाम का है. अतः गलत रूट से शराब ले जाने को अवैध माना जाएगा. फिलहाल दुबहड़ पुलिस ने मैजिक एवं शराब सहित चालक को हिरासत में लेकर अगली विधिक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी से सुझाव मांगा है.
छापेमारी के दौरान अंकित खाद भंडार , जय बजरंगबली खाद भंडार , राज खाद भंडार , किसान सेवा केंद्र , विश्वनाथ सिंह खाद भंडार , शक्ति धाम खाद भंडार, कुशवाहा खाद भंडार , जय मां वैष्णो खाद भंडार, बाबा खाद भंडार , जगत खाद भंडार, ओम ट्रेडर्स,आदित्य ट्रेडर्स की दुकानों पर उर्वरक के स्टाक का मिलान किया गया , साथ ही संदिग्धता की स्थिति में उर्वरक के 5 नमूने एवं कृषि रक्षा के दो नमूने ग्रहित किये गए तथा जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजने की कार्रवाई की गई
गुप्तेश्वर प्रजापति ने बताया कि सुदिष्ट बाबा मेला के समीप साई मंदिर के बगल में गुमटी में परचून का सामान बेचकर अपने व अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं. चोरों ने गुमटी में रखा सामान की चोरी करने के साथ ही अन्य सामानों को इधर उधर फेंककर तहस नहस कर दिये हैं. वहीं दूसरी चोरी की घटना लाला टोला (सिताबदियारा ) निवासी जलालुद्दीन के जयप्रकाश नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के बाबू के डेरा चट्टी पर रखी गुमटी में से तीस मुर्गा चोर चुरा कर चले गए.
नगर पंचायत सहतवार निवासी सुनन्दा देवी पत्नी अखिलेश कुमार दुबे का नया मकान चैन राम बाबा इंटर कॉलेज के पास कॉलोनी के पास स्थित बागीचे में बन रहा है. कुछ दिन पहले सुनंदा देवी के लड़की का एक्सीडेंट हो गया था. लड़की का इलाज कराने अपने पति के साथ कानपुर चली गयी थी. इसी बीच बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा फुलवारी के गेट के पास बिना दूसरा पोल लगाये सिंगल पोल पर ही बिना अनुमति का ट्रांसफार्मर 10 केवीए का लगा दिया गया. जबकि खम्भे से सटे 9 फीट की उनकी दिवार खड़ी है. दिवार के पास ट्रान्सफार्मर लगने से अन्य कालोनी के लोगों को भी खतरा पैदा हो गया है. उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी, जिलाधिकारी महोदय बलिया,अधिशासी अभियंता तृतीय पूर्वांचल विद्युत वितरण लिमिटेड से किया.
