Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया
सिकंदरपुर. सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर लोगों ने प्रशासन के समक्ष विभिन्न मांगें रखते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रवि राय तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा गणेश प्रसाद सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को मांग-पत्र सौंपकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
मांग-पत्र में कहा गया है कि सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में 24 घंटे तथा देहात क्षेत्र में 16 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही विद्युत विभाग में स्थायी एसडीओ की नियुक्ति किए जाने की मांग की गई है।
मांग-पत्र में सिकंदरपुर के जेई द्वारा 24 घंटे फोन रिसीव किए जाने की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई गई है, ताकि बिजली संबंधी समस्याओं और संभावित घटनाओं की तत्काल सूचना दी जा सके। इसके अलावा स्थानांतरित किए गए लाइनमैनों के स्थान पर नए लाइनमैनों को कार्यभार दिए जाने की मांग की गई है।
बिजली बिलों को लेकर भी गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। मांग-पत्र में आरोप लगाया गया है कि कई उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के अनुरूप बिल नहीं मिल रहा है। इसमें विशेष रूप से एक किलोवाट कनेक्शन पर छह हजार से दस हजार रुपये तक मासिक बिल आने की शिकायत का उल्लेख किया गया है।
संबंधित उपभोक्ताओं के बिलों की जांच कर सही बिल भेजने की मांग की गई है। मांग-पत्र में कहा गया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 5 अक्टूबर 2026 से सिकंदरपुर पावर हाउस पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में भोला सिंह, मनजीत पांडेय, दुर्गादास आदि शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
