Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है।
पीड़ित पिता के अनुसार, आरोपी युवक बांसडीह कस्बे का निवासी है। आरोप युवक ने पहले छात्रा के सोशल मीडिया अकाउंट का स्क्रीनशाट लेकर हूबहू मिलती जुलती फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। फिर उस पर एआई तकनीक से अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा के स्कूल के छात्र छात्राओं, दोस्तों और रिश्तेदारों तक में फैला दिया।
पिता का यह भी आरोप है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी आरोपी ने छात्रा और उसकी मां की फोटो लगाकर दो अलग अलग फर्जी आईडी बनाई थीं। सबसे गंभीर बात यह है कि जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और वीडियो को और ज्यादा वायरल करने की बात कही। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है।
पीड़ित पिता ने तहरीर के साथ फर्जी आईडी के स्क्रीनशॉट और बेटी के नाबालिग होने के प्रमाण के तौर पर मार्कशीट लगाई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एआई का गलत इस्तेमाल, स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा और साइबर अपराध पर लगाम कब लगेगी, ये सवाल अब लोग पूछ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
