ट्रेन की चपेट में आने से युवती की घटना स्थल पर हुई मौत

नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नंबर 4 निवासी कलावती देवी पत्नी हीरालाल चौहान रोज की भांति अपने बकरियों को लेकर स्टेशन की तरफ चराया करती थी. आज लगभग दोपहर 1:10 बजे के करीब 15115 लोकनायक अप एक्सप्रेस सहतवार रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। अभी व सहतवार व बघाव के बीच में ही पहुंची थी कि ट्रेन की चपेट में आ गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

सारनाथ एक्सप्रेस पर चढ़ते समय पैर फिसलने से युवती का दाहिना पैर कटा, प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर

प्रत्यक्षदर्शियों सहित स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस से घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां युवती की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों द्वारा वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया.

जमा राशि का भुगतान पाने के लिए सहारा जमा कर्ताओं ने किया प्रदर्शन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव नीरज सिंह “गुड्डू “ने मौके पर पहुंचकर अभिकर्ताओ एवं जमाकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सहारा में जो पैसा जमाकर्ता द्वारा जमा किया गया है। उनका पैसा जल्द से जल्द दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों से भी बात करेंगे. तब जा करके प्रदर्शनकारी मार्गो को खाली किए.

प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होगी, सरकार कर्मचारियों की एकता से ही झुकेगी- सुशील पाण्डेय

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय “कान्हजी”ने कहा की संगठन पुरानी पेंशन की मांग को लेकर संगठन लड़ाई लड़ रहा है. देश के पांच राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो गई है जो कर्मचारियों के एकजुटता और संघर्ष का ही परिणाम है.

ट्रैक्टर के रोटर में फस कर युवक की मौत

गड़वार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के झंगही निवासी 30 वर्षीय पिंटू की खेत की जुताई कराते हुए ट्रैक्टर के रोटर में फंसकर बुरी तरीके से घायल हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. लेकिन  वाराणसी पहुंचने से पहले ही पिंटू की मौत हो गई।.

बिहार से लूटी गई ट्रक को यूपी के बैरिया पुलिस ने पकड़ा, ट्रक बिहार पुलिस को सुपुर्द

बैरिया, बलिया. बिहार राज्य के गया जनपद अंतर्गत आमस से परचून का सामान लदी ट्रक को पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास से बरामद कर लिया है। बैरिया पुलिस ने शुक्रवार …

road accident Symbolic

अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, कई घायल

सूचना के अनुसार बैरिया की तरफ से तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बलिया की तरफ से सवारी लेकर आ रही ई रिक्शा व ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए तथा टेंपो में जोरदार धक्का लगा.

ना शौचालय, ना आवास फिर कैसा विकास: ऐ.के सिंह

जल संरक्षण, जल निकास,एवम रोगी अस्पताल के मुद्दे पर सामाजिक संगठन किसान फोर्स द्वारा नगर पंचायत के ईओ कार्यालय एवम नगर चौक पर पाँच दिवसीय धरना प्रदर्शन एवम आमरण अनशन तक किया जा चुका है. पूर्व एसडीएम जुनैद साहब द्वारा आश्वासन देकर धरना तो तुड़वा दिया गया उनके निर्देश पर डूडा एजेंसी आवास के मद्देनजर कुछ घरों का निरिक्षण भी किया. पर किसान फोर्स द्वारा चौदह सौ आवास शौचालय की तैयारी की गयी सूची जिसपर एस डी एम साहब का हस्ताक्षर था.

टेंपो को ट्रक चालक ने मारी टक्कर , मौके पर चालक की मौत अन्य सवार घायल

शनिवार के शाम 6 बजे के करीब सहतवार के तरफ से टेंपो सवारी लेकर बाँसडीह के तरफ जा रही थी अभी धरवार ग्राम सभा पर पहुंची थी कि बाँसडीह के तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया. जिससे बाँसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के जितवरा निवासी श्री भगवान वर्मा उम्र 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी और उसमें सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो में गये.

नारदी मुकाबला के बीच अचानक चली गोली, ग्रामीणों और झंडा समिति का कहना है कि गोली चली है, पुलिस का कहना है कि पटाखा फूटा

बिहार के नारदी गायक कुंवर कमलवास साढ़े नौ बजे के करीब सुमिरन गाने के लिए मंच पर चढ़े उसी समय कुछ युवक उन्हें पुरस्कार देने के लिए मंच पर चढ़ गए और पुरस्कार तथा माला पहनाकर उनका स्वागत कर मंच से उतर कर तुरंत अवैध असलहे से फायरिंग कर दी. जिससे गायक कुंवरवास बाल-बाल बच गए। इस घटना से पंडाल में हड़कंप मच गया. घटना के 12 घंटे बाद पहुंचे गड़वार एसओ राजकुमार सिंह ने झंडा समिति के आयोजक मंडल पर दबाव बनाने लगे.

चौरा सलेमपुर गोली काण्ड के पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शनिवार की शाम को सलेमपुर चौरा में ग्राम समाज की जमीन पर गोबर रखने का विवाद अरविंद सिंह चौरा और मन्नू सिंह के बीच कहासुनी हो रही थी अरविंद सिंह की गाड़ी अर्जुन पटेल 32 वर्ष चलाता है वह भी वही खड़ा था कि मन्नू सिंह के पक्ष में किशनप्रताप सिंह खड़े थे इस बीच विवाद बढ़ने पर पिस्टल से गोली चला दी गई जिसमे अर्जुन पटेल उम्र 32 वर्ष को गोली लग गई.

सांकेतिक चित्र

करेंट की चपेट में आने से दो की मौत

बैरिया थाना क्षेत्र के वशिष्ठ नगर गांव में 45 वर्षीय अजय यादव की खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार के चपेट में आने से मौत हो गई. दोनों मौत से परिजनों में कोहराम मचा है.

किशोरी पीड़िता के परिवार से मिला ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का प्रतिनिधिमंडल

प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा ने कहा इस संकट की घड़ी में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ सहित पूरा ब्राह्मण समाज परिवार के साथ खड़ा है और बिटिया के स्वस्थ लाभ होने में पूरी तरह से सहयोग कर रहा है. वहां से आने के बाद संगठन का प्रतिनिधिमंडल नगरा थाने पर गया और पुलिस प्रशासन से वार्ता करके यह मांग किया कि इस घटना में जो भी दोषी है उनको कठोर से कठोर सजा दिया जाय.

बाढ़ से भारी तबाही, टीएस बंधा से रामपुर नंबरी गांव जाने वाला मार्ग टूटा

पिछले कई दिनों से सरयू नदी का पानी खतरे के निशान काफी नीचे था. बुधवार से अचानक पानी का बढ़ाव शुरू हो गया. देखते ही देखते शुक्रवार तक सरयू का पानी रामपुर नंबरी,रेगहा,सुअरहा, चितविसांव पुरानी बस्ती,कोलकला बिन्द बस्ती आदि गांवों को पूरा चपेट में ले लिया.

पीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक

परीक्षा व्यवस्थापकों और शिक्षकगणों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की सुचिता का विशेष ध्यान रखें. परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन होनी चाहिए. परीक्षा नौ केंद्रों में हो रही है जो नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. बलिया में लगभग बीस हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे. जो न केवल बलिया से बल्कि अलग-अलग जनपदों से आएंगे. उनकी सुरक्षा और परीक्षा के समय कोई दिक्कत ना आए इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने परीक्षा व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलती स्वीकार नहीं की जाएगी.

जंगली सूअर के हमले से किसान बुरी तरह घायल

दुबहर, बलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की ग्राम में जंगली सूअर के आक्रमण से 40 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल।   घटना आज सुबह 10 बजे दिन की है। जब राकेश सिंह पुत्र विशेश्वर …

कुएं में गिरा सांड, घायलावस्था में ग्रामीणों ने निकाला बाहर

स्थानीय निवासी राजू पांडे के खेत में स्थित कुएं में सांड़ घांस चरते हुए अचानक गिर गया तथा जोर – जोर से चिल्लाने लगा. आवाज सुनकर लोगों ने कुएं के पास जाकर देखा तो उसमें सांड़ गिरा हुआ था. स्थानीय लोगों ने सीढ़ी से नीचे उतर कर रस्सा के सहारे सांड को बाहर निकाला.

इंतेजामियां उर्स कमेटी की ओर से उर्स का किया आयोजन

दुबहर, बलिया. क्षेत्र के दादा के छपरा, अखार स्थित बाबा चुप शाह वारसी की मजार पर बृहस्पतिवार की रात इंतेजामियां उर्स कमेटी की ओर से उर्स का आयोजन किया गया. इस मौके पर दूर-दराज …

फंदे से लटका मिला महिला का शव, एक साल पहले हुई थी शादी

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी ,कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने पूनम का शव फंदे से उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया. मनियर थाना क्षेत्र के अजनेरा गांव निवासी हरिशंकर गोंड की पुत्री पूनम की शादी एक साल पहले ही टुन्नू के साथ हुयी थी.