Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • बलिया में पारम्परिक और भव्यतापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह : डीएम
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

बलिया में पारम्परिक और भव्यतापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह : डीएम

इस अवसर पर सभी स्कूलों की प्रधानाचार्य द्वारा गणतंत्र दिवस की महत्ता पर निबंध प्रतियोगिताएं और बच्चों के खेल कूद का आयोजन भी किया जाएगा. इसके लिए जिलाधिकारी ने बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया.
Central Desk 19 January, 2024 1 minute read
DM_BALLIA
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में हुई बैठक
बलिया में पारम्परिक और भव्यतापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह : डीएम

 

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के संबंध की बैठक संपन्न हुई.

सीआर‌ओ त्रिभुवन द्वारा दिन भर के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी वहां उपस्थित अधिकारियों और समाजसेवी संगठन पदाधिकारियों को दी.

सीआर‌ओ त्रिभुवन ने बताया कि प्रातः 7:00 बजे से क्रास कंट्री रेस-05 किलोमीटर, साइकिल रेस लड़कों के लिए एवं ढाई किलोमीटर क्रास कंट्री रेस लड़कियों के लिए आयोजित की जाएगी. यह रेस वीर लोरीक स्टेडियम से प्रारंभ होकर बांसडीह रोड पर टकरसन काशीराम पॉकेट के बोर्ड तक जाएगी और पुनः वापस आकर वीर लोरिक स्टेडियम में समाप्त हो जाएगी.

इसके संयोजक उप जिलाधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी होंगे.इस आयोजन में सड़कों पर गड्ढे की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका बलिया के सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को सड़क की मरम्मत करने का निर्देश दिया.

8:30 बजे सभी सरकारी भवनों पर संबंधित विभाग के वरिष्ठतम अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और झंडा अभिवादन के पश्चात संविधान में उल्लिखित संकल्प के स्मरण तथा राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा.

9:30 बजे से पुलिस परेड मैदान में पुलिस अधीक्षक की देखरेख में परेड की सलामी शासनादेश में वर्णित व्यवस्था के अनुरूप ली जाएगी, इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा विधवाओं/ अभिभावकों को ससम्मान आमंत्रित किया जाएगा.
प्रातः 10:00 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में झंडा अभिवादन तथा इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया जाएगा.

इस अवसर पर सभी स्कूलों की प्रधानाचार्य द्वारा गणतंत्र दिवस की महत्ता पर निबंध प्रतियोगिताएं और बच्चों के खेल कूद का आयोजन भी किया जाएगा. इसके लिए जिलाधिकारी ने बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया.

11:30 बजे प्रातः से जिला चिकित्सालय बलिया में रोगियों को फल एवं दूध का निशुल्क वितरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी के देखरेख जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा.

11:00 बजे से ही वीर लोरिक स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.
अपराह्न 2:00 बजे से वार्ड नंबर -14 वेंदुआ में मलीन बस्तियों की व्यापक साफ सफाई एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं धुलाई अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बलिया के नेतृत्व एवं शिवकुमार सिंह कौशिकेय और मंजय सिंह के संयोजन में संपन्न किया जाएगा.
सबसे अच्छे कार्य करने वाले सफाई कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा.
अपराह्न 2:00 बजे से पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, पीआरडी के जवानों एवं स्काउट, कृषि विभाग सहित अन्य विभाग के द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर, पोस्टर के साथ रूट मार्च किया जाएगा. इसके लिए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया.

अपराह्न 3:00 बजे से सार्वजनिक सभा टाउन हॉल में होगी, जहां पर जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था की जाएगी.

इसी प्रकार के कार्यक्रम जनपद के सभी तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी एवं सभी विकासखंडों में संबंधित खंड विकास अधिकारी तथा नगर पालिका और नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय एकता सर्व धर्म सद्भाव एवं तिरंगे झंडे के बारे में तथा लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करने के संबंध में जानकारी जन-साधारण को दी जाएगी और जागरूक मतदाता को यह बताया जाएगा कि वह अपना मताधिकार का उपयोग कर जनतंत्र को मजबूती प्रदान करें.

जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे राष्ट्रीय जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, जिसे हम सभी बहुत धूमधाम से मनाते है. यह तिथि हमारे लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्वतंत्रता तथा गणतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए त्याग तथा कठिन परिश्रम का संदेश लेकर आती हैं.

कहा कि जनपद में पारंपरिक तरीके से गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा, इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा. इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज,अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं समाजसेवी शिव कुमार सिंह कौशिकेय, बलजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

 

इसी बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाने और 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने मतदाता दिवस जागरूकता कार्यक्रम के लिए गंगा बहुउद्देशीय सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएस‌ए को निर्देशित किया.

साथ ही कहा कि मतदाता दिवस के अवसर पर आमजन मानस को जोड़ते हुए बच्चों द्वारा एक मानव श्रृंखला बनाई जाए. कहा कि इन दोनों अवसरों पर जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज

Post navigation

Previous: प्रेम प्रपंच में धतुरीटोला में अपने घर बुलाकर युवती की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार
Next: बलिया में राष्ट्र सेविका समिति के बहनों ने बैंड के धुन पर निकाली राम शोभा यात्रा

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.