समोसे के विवाद को लेकर युवक पर हमला

समोसे को लेकर हुए विवाद में एक विशेष समुदाय के लोगों ने एक युवक के ऊपर हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया. युवक ने 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी.

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, जिला अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

सहतवार, बलिया.  स्थानीय नगर पंचायत के चैनराम बाबा इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के निकट (मोड़ पर) बुधवार की सायं 5:30 बजे के करीब सफेद कलर स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार एक नवयुवक को जोरदार …

दुर्जनपुर गांव में मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर हुए विवाद में दुकानदार सहित दो लोग घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में मोबाइल रिपेयरिंग को लेकर हुए विवाद में दुकानदार सहित दो लोग घायल हो गये.

विश्वविद्यालय में निकली तिरंगा यात्रा देशभक्ति नारों से गूंज उठा परिसर

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा की शुरुआत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से हुई. यात्रा का नेतृत्व कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने किया.

आर एस एस कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज को  बांधा रक्षा सूत्र

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया तथा भारतीय संस्कृति और इतिहास के प्रतीक भगवा ध्वज को स्वयं स्वयंसेवकों ने रक्षा सूत्र बांधकर प्रण लिया कि जब तक तन में प्राण रहे हम भगवा ध्वज के मूल्यों की रक्षा करेंगें.

सांकेतिक चित्र

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर 2 में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.घटना विगत शुक्रवार के दिन दिन में करीब 8-9 बजे की है.

एसएचओ मनियर ने साइबर क्राइम से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक, बताए उपाय

साइबर हमलावर हमेशा लोगों का सुरक्षित डेटा हैंग कर लेते हैं. जो बहुत बड़ा साइबर अपराध है इसलिए हमेशा अपने डेटा की जानकारी कभी भी किसी के साथ शेयर न करें.

अपने एटीएम कार्ड का सीवी नंबर, मोबाइल पर आने वाले ओटीपी किसी को शेयर न करें. अनचाहें लिंक, अनजान व्यक्ति को मोबाइल से रकम की लेन देन न करें, किसी अजनबी से सोशल साइट्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर दोस्ती न करें, लाटरी, इनाम ,ईमेल का रिप्लाई न करें, पेटीएम, फोन पे, गूगल पे आदि पर रिक्वेस्ट मनी कदापि स्वीकार न करें.

पूरे दिन और रातभर बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी

दुबहर स्थित विद्युत उपकेंद्र से संचालित बिजली आपूर्ति बदहाल अवस्था में पहुंच गई है. स्थानीय दुबहर विद्युत फीडर से 24 घंटे में मात्र 4 से 5 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है. वह भी अनवरत कभी भी 2 घंटे तक नहीं चल पा रही है. जिसके कारण स्थानीय उपभोक्ताओं में काफी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है. इस उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति बदहाल स्थिति में पहुंचने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं. रात में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों विशेषकर बच्चों तथा वृद्धजनों का सोना तक मुश्किल हो गया है.

हनुमान मंदिर से निकली भव्य कलशयात्रा व शोभायात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का प्रारम्भ

बलिया. एलआईसी मालगोदाम रोड बलिया स्थित विनीत लॉज के सामने वाले नवनिर्मित भवन में होने वाले 10 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के प्रारम्भ में नगर के गुरुद्वारा रोड स्थित हनुमान मंदिर से भव्य कलशयात्रा …

नरहीं फीडर से 36 घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति, उपभोक्ताओं ने किया घेराव

कर्मचारियों ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हैं इस उपभोक्ताओं ने कहा कि एक महीने में अब तक चार बार खराबी आ चुकी है. इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं. विभागीय अधिकारी इस गंभीर समस्या को नजरंदाज कर रहे हैं.

नरहीं: प्रतिबंध के बावजूद अवैध खनन से बाज नहीं आ रहे खनन माफिया

ताजा मामला बड़का खेत पलिया खास गांव के बाहर बुधवार की देर शाम का बताया जा रहा है. जहां सफेद बालू लदा ट्रैक्टर आ रहा है. पुलिस को देखते ही वह जमीन पर बालू गिरा देता है. कारखास सिपाही कुछ और सिपाहियों को बुला कर फिर सफेद बालू ट्राली पर लोड किया जाता है. फिर कारखास सिपाही ट्रैक्टर को थाने पर जाने के लिए लेकर चल देता है लेकिन ट्रैक्टर नरहीं थाना नहीं पहुंच पाता है.

दोहरीकृत और विद्युत कृत लाइन पर न जाने का अनुरोध

ज्ञातव्य हो कि पहली बार नए ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नए ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी.
आम क्षेत्रीय जनता को चेतावनी दी जाती है कि वे रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें.
जनता से अनुरोध है कि इस दौरान इस दोहरीकृत सह विद्युतीकृत रेल पथ पर न जाएं और ना ही अपने बच्चों अथवा अपने पशुओं को ट्रैक पर जाने दें

रेवती: प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरण होने पर विदाई का हुआ आयोजन

तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने कहा कि आप लोगों द्वारा जो स्नेह तथा सहयोग हमें दिया गया, वह आजीवन याद रहेगा. आप सभी के बीच कब नौ महीने से अधिक का समय बीत गया,पता ही नहीं चला.

मनियर: अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल को किया सील

अधिकारियों के छापे की सूचना पाकर हॉस्पिटल संचालक फरार हो गया. इस संदर्भ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ शैलेंद्र सिंह रावत से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उक्त हास्पिटल अवैध रूप से संचालित था. हॉस्पिटल में एनस्थिशिया (सुन करने वाला) इंजेक्शन मिला है तथा हॉस्पिटल में गंदगी व्याप्त है.

बिजली विभाग ने 289 अवैध कनेक्शन के केबल काटे

बिजली विभाग के एसडीओ शुभम् ने बताया कि नरहीं गांव के चेकिंग अभियान में कटिया फंसा कर बिजली के का दुरूपयोग करने वाले 289 लोगों का केबिल काटा गया है जबकि 72 बड़े बकाएदारों को कनेक्शन काटा गया है. बकाये का भुगतान करने को कहा गया है. आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा.

गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी से कटान की गति तेज होने से तटवर्ती लोगों में भय का माहौल

उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी ने कटान की गति काफी तीब्र होने से तटवर्ती लोगों मे भय का माहौल बना हुआ है. नदी के तेज प्रवाह में कटान रोधी कार्य भी काफी प्रभावित हो रहा है. सूचना पर उप जिला मजिस्ट्रेट आत्रेय मिश्र उत्तरी दियरांचल के गोपाल नगर टाडी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. घाघरा के कटान के गति को देखते हुये श्री मिश्र ने वहां के बाशिंदे को अविलंब उस कटान स्थल को छोड़ने व कहि और अपना आशियाना बनाने की सलाह दी.

बलिया- गड़वार मुख्य मार्ग पर मिड्ढा गांव के समीप 11000 वोल्टेज के चपेट में आया कंटेनर, ड्राइवर की ऑन स्पॉट मौत

मंगलवार की सुबह पेट्रोल पंप से कंटेनर लेकर बलिया की तरफ जा रहे थे. अभी मिड्ढा गांव के समीप वाहन पहुंचा था कि मार्ग के किनारे से गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्ट की तार से वाहन सट गया. तार में विद्युत प्रवाहित हो रही थी।जिससे पूरे कंटेनर में करेंट आ गया. मौके पर ही करेंट की चपेट में आने से विनय की मौत हो गई.

चलो गांव की ओर योजना के अंतर्गत दी गई विभिन्न जानकारी

स्थानीय विकासखंड रेवती के ग्राम सभा सिंगही अंतर्गत शुक्रवार की देर सायं भारतीय स्टेट बैंक शाखा सहतवार द्वारा आयोजित रात्रि शिविर (चलो गांव की ओर) में स्थानीय नागरिकों को क्षेत्रीय प्रबंधक रंजीत कुमार ने शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाएं किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन ऋण, गोल्ड लोन ,स्वयं सहायता समूह इत्यादि योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया

रसड़ा: नर्सिंग होम पर उपजिलाधिकारी ने स्वास्थ विभाग की टीम के साथ की छापामारी, मचा हड़कंप

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला मरीजों से रुपया लेकर इलाज कराने और बाहर ले जाकर इलाज कराने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक आशा बहु द्वारा कमीशन के चक्कर में बाहर ले जाकर इलाज कराए जाने की शिकायत पर बुधवार को उपजिलाधिकारी सर्वेश यादव द्वारा अभी जांच चल ही रही थी की शनिवार की सुबह इलाज के लिए आई कोटवारी निवासी ममिता राजभर पत्नी राकेश कुमार से दो हजार रुपया लिए जाने पर मामला तुल पकड़ लिया.