ओडीओपी में अब शामिल होगा सत्तू उद्योग, प्रोसेसिंग यूनिट का हुआ शुभारंभ

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में अब मनियर की बिंदी के अलावा सत्तू का उद्योग भी शामिल होगा. इससे सत्तू के उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे. शहर के आर्य समाज रोड में गुरुवार को सत्तू की एक प्रोसेसिंग यूनिट की भी शुरुआत की गई.

बलिया जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया उत्साहवर्धन

समय-समय पर जिला स्काउट शिक्षक और सचिव जिला फुटबॉल एसोसिएशन बलिया अरविंद कुमार सिंह के द्वारा उनको फुटबॉल के टिप्स दिए जाते हैं और उच्च स्तर पर फुटबॉल के आयोजनों में प्रतिभाग कराने हेतु सहयोग प्रदान किया जाता है

गंगा किनारे के नाविकों के भी बहुरेंगे दिन: दयाशंकर सिंह

श्री सिंह ने कहा कि आने वाले समय में अपना जनपद किसी भी बड़े शहरों से कम नहीं रहेगा. कहा इसके अलावा शहर में नाली निर्माण, सीवरेज व्यवस्था आदि को भी जल्द दुरुस्त कराया जाएगा.

ग्रामीण बैंक द्वारा महिला समूहों को एक दिन मे सबसे ज्यादा ऋण का वितरण

बलिया. दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित एक सौ बासठ महिला स्वयं सहायता समूहों को बड़ौदा यूपी बैंक के द्वारा कैश क्रेडिट लिमिट के माध्यम से प्रति समूह छः लाख के हिसाब से 9.72 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया.

17 दिसंबर को पेंशन दिवस का आयोजन, पेंशनरों की सुनी जाएगी समस्या

बलिया: राज्य सरकार के पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण के उद्देश्य से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 दिसंबर को पेंशन दिवस का आयोजन होगा. आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में 12 बजे होगा.

रूद्र लाइब्रेरी के डायरेक्टर आलोक रत्न सिलेक्टेड छात्र को दिया बधाई

विगत 7 महीनों से बलिया में रुद्रा लाइब्रेरी के सानिध्य में रहकर बलिया के विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर रहे हैं. पिछले 7 महीनों में लगभग 27 लोग तमाम परीक्षाओं में सेलेक्ट हुए हैं जिसमें ऋषिकेश पांडे का दो जगह सिलेक्शन हुआ है. सीडीएस एवं बिहार पीसीएस आनंद यादव का एसएससी के माध्यम से इनकम टैक्स में एवं स्वतंत्र जायसवाल का सिलेक्शन साइंटिस्ट के पद पर हुआ है.

डीएम ने किसानों को वितरण किये रेंगर मशीन

उद्योग स्थापित करने के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं इसमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. साथ ही समस्त किसानों को निर्देश दिया कि पराग डेयरी में किसानों का जो बकाया धनराशि है वह एक माह के अंदर मिल जाएगी. दूध उत्पादन क्षेत्र में अच्छा कार्य करें, ताकि उसका अच्छा लाभ मिल सके. साथ ही लाभान्वित किसानों को रेंगर मशीन का भी वितरण किया.

बलिया के 30 जनसेवा केंद्र संचालक हुए पुरस्कृत

जिले में बेहतर कार्य करने वाले 30 जनसेवा केंद्र के संचालकों को कलेक्ट्रेट सभागार में पुरस्कृत किया गया. बीएलएस कम्पनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (ईडीएम) अभिजात सिंह ने एलईडी टीवी व अन्य इलेक्ट्रिक सामान पुरस्कार स्वरूप भेंट कर सबका उत्साहवर्धन किया.

बैठक में महिलाओं को किया गया जागरूक

बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार व समस्त हेल्पलाइन नम्बरों 112,1090,1098, 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई, महिलाओं को बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष समझा जाए.

पुरुष एवं महिला लाभार्थियों के बीच किया गया 121 कंबल का वितरण

बलिया. स्थानीय ग्राम सभा के दुर्गा मंदिर पर मां कुलदेवी दुर्गा ट्रस्ट के तत्वाधान में 121 कंबल का वितरण पुरुष एवं महिला लाभार्थियों के बीच किया गया. वितरण का कार्य भूतपूर्व सैनिक कामता सिंह के द्वारा किया गया.

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि का अधिग्रहण/बैमाना कार्य शुरू

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कुल 16 ग्रामों से गुजर रही है. उक्त ग्रामों के किसानों की भूमि का अधिग्रहण / बैनामा कराया जाना है जिसके क्रम में 15.12.2022 को मौजा सोनबरसा तहसील बैरिया जनपद बलिया के अन्तर्गत ग्रीनफील्ड में किसानों की भूमि का बैनामा का कार्य शुरू हुआ

बलिया में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का हुआ आयोजन

इस कार्यक्रम में जिले से आये सभी कलाकारों ने बारी-बारी से अपने टीम के साथ अपने कलाओं का जोरदार प्रदर्शन दिखाया. इसमें लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोक नाट्य, रामलीला, रासलीला, भजन एवं कीर्तन ललित कला भी प्रस्तुत किया गया.

आयुष्मान भारत योजना के तहत नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

बलिया.  शहर के वार्ड नंबर 8 माल गोदाम रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट बलिया के बैनर तले आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें 270लोगों ने अपना आंख जांच कराकर दवा, चश्मा प्राप्त किया.

कटान कैसे रुके इसके लिए आस्था का भी लोग लिए शरण किया पूजा पाठ

इस साल बारिश भले ही ना के बराबर हुई लेकिन राजस्थान मध्य प्रदेश से पानी छोड़े जाने के बाद नदियां उफान पर रहीं ऐसे में बांसडीह तहसील क्षेत्र के रामपुर नंबरी इलाका को घाघरा नदी आगोश में ले रही है.वजह कि जलस्तर जब से कम हुआ तब उपजाऊ मिट्टी कटान की जद में आ गया है.

विनोद कुमार शर्मा बने बलिया के नए जिला विद्यालय निरीक्षक

शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश प्रयागराज से संबद्ध विनोद कुमार शर्मा को बलिया का नया जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है. पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह का तबादला करते हुए शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश प्रयागराज से संबद्ध कर दिया गया है.

सुरहा ताल पक्षी महोत्सव महोत्सव को 15 जनवरी तक बढ़ाया गया

जिलाधिकारी ने बसंतपुर ग्राम पंचायत के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासन के एक आवाहन पर सुरहा ताल को सजाने संवारने और उस को विकसित करने में भरपूर सहयोग दिया.

जल, जमीन और जलाशय को बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी : वीरेंद्र सिंह मस्त

बलिया. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सुरहा ताल पक्षी महोत्सव के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए. उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया कि प्रशासन ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया और सुरहा ताल को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन पर्यटकों से गुलजार रहा सुरहा ताल

सुरहा ताल पक्षी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी डॉ इफ़्तेख़ार खान के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर कला प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता हुई. सभी प्रतियोगिताएं प्राकृतिक वनस्पति, जीव जंतुओं और पर्यावरण पर आधारित रही. प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया.

प्रथम शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के तहत रविवार को कांग्रेस के साथ प्रांतीय अध्यक्ष व फरीन्दा से विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने मंगल पांडे की आदमकद प्रतिमा नगवा में माल्यार्पण कर एक चौपाल का आयोजन किया. इस चौपाल की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश तिवारी एवं संचालन संतोष चौबे ने किया.

बीडीओ व सप्लाई इंस्पेक्टर ने ली कोटेदार व ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक

बीडीओ द्वारा समस्त गाँवो के ग्राम विकास अधिकारीयो को निर्देशित किया गया कि जो लाभार्थी छः माह से राशन नही ले रहे है तथा जो लाभार्थी पात्र नही है उनके नाम का राशन कार्ड निरस्त कर पात्र लोगों से आवेदन कराया जाय.