चार दिन से नहीं बदला जा रहा जला हुआ ट्रांसफर, सैकड़ों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आतिश उपाध्याय,हल्दी,बलिया

हल्दी, बलिया. विद्युत उपकेंद्र सोनवानी से संबंधित ग्राम सभा सुल्तानपुर,भरसौंता मुस्लिम बस्ती का ट्रांसफार्मर शनिवार की रात से जला हुआ है। बिजली विभाग के जे ई को लिखित सूचना उपभोक्ताओं द्वारा दी गयी है लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया.

इसके चलते सुल्तानपुर तथा भरसौंता मुस्लिम बस्ती निवासियों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बरसात के पानी में जल जमाव होने से मच्छरों की संख्या काफी बढ़ गई है जो लोगों को रात भर सोने नहीं देते हैं। भुक्तभोगी उपभोक्ता अच्छुता नन्द सिंह,भगवान ओझा,शिव जी प्रसाद, शंकर प्रसाद,अक्षयबर पाण्डेय, सद्दाम सिद्दीकी,कलीमुल्ला,रामेश्वर तुरहा, आदि दर्जनों लोगों ने ट्रांसफार्मर जलने की लिखित सूचना जे ई सोनवानी को दिया।

इस सम्बन्ध में जे ई प्रद्युम्न यादव ने बताया कि हमने विभाग में सी आर भेज दिया है। वर्कशॉप में जब ट्रांसफार्मर होगा तो बदल दिया जाएगा। यदि ग्रामीणों को जल्दी हैं तो वर्कशॉप में जाकर ट्रांसफार्मर ले सकते हैं।जब ये पूछा गया कि यह जिम्मेदारी तो आपकी है। ग्रामीणों को किस आधार पर ट्रांसफार्मर मिलेगा तो उनका कहना है कि मेरा काम सी आर भेजना था जो कि भेज दिया है।

सुल्तानपुर और भरसौंता मुस्लिम बस्ती वासियों  बताया कि जिलाधिकारी बलिया द्वारा स्थापित बिजली शिकायत केन्द्र जहां 24घंटे शिकायत लेने और समाधान करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी है लेकिन उनके मोबाइल नंबर 9453048337 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन करने पर कोई उठा नहीं रहा है। बिजली उपभोक्ताओ ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ साथ जिलाधिकारी बलिया का भी ध्यान आकृष्ट कराया है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel