श्री नव कुण्डीय सहस्त्र चण्डी महायज्ञ के लिए भूमि पूजन और ध्वजा पूजन

श्री नव कुण्डीय सहस्त्र चण्डी महायज्ञ के लिए भूमि पूजन और ध्वजा पूजन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया

रसड़ा,बलिया. रसड़ा क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में आयोजित होने वाले श्री नवकुंडीय सहस्त्र चण्डी महायज्ञ के लिए मंगलवार को वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन एवं ध्वजापूजन किया गया।

महायज्ञ के लिए भूमि पूजन में पुरोहित की भूमिका में आचार्य अश्वनी  परासर सत्यम दुबे तथा यजमान की भूमिका में प्रकाश सिंह, उनकी पत्नी राजकुमारी देवी एवं पूर्व प्रधान मीरा सिंह रही।

हिंदू रीति रिवाज एवं वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया गया। यज्ञ स्थल से गाजे बाजे के साथ निकला ध्वज भ्रमण के बाद ध्वज पूजन कर गाड़ा गया। स्कूल के प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह ने बताया कि नौ दिन तक चलने वाले श्री नव कुण्डीय सहस्त्र चण्डी महायज्ञ अगले वर्ष 21 फरवरी से प्रारंभ होकर एक मार्च तक चलेगा। इसमें रात्रि में प्रवचन भी होगा। इस मौके पर अवधेश सिंह, ऋषिराज सिंह, रविन्द्र यादव, बिरजू सिंह, रणजीत सिंह, अशोक सिंह, विजय सिंह, श्रवण कुमार सिंह, अंजनी सिंह आदि लोग सहयोग में लगे रहे। फोटो सहित

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel