Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • अच्छे दिन का सपना दिखाकर भाजपा ने लोगों को ठगा
  • जिला जवार

अच्छे दिन का सपना दिखाकर भाजपा ने लोगों को ठगा

समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत अखार में लगा चैपाल
General Desk 10 January, 2019

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत अखार में लगा चैपाल

दुबहर(बलिया)। क्षेत्र के अखार ग्राम पंचायत के बुलापुर में समाजवादी पार्टी के विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार की शाम धनजी चैरसिया के दरवाजे पर चैपाल का आयोजन किया गया. चैपाल में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अरविन्द गिरी ने कहा कि लोकतंत्र में राजा रानी की पेट से पैदा नहीं होता है, बल्कि आपके मतदान करने से पैदा होता है. यह जो जनता को मतदान का अधिकार मिला हुआ है. यह बहुत बड़ा हथियार है. इससे अपना और समाज दोनों का भविष्य निर्धारण होता है.
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश के हर तबके के लोगों का ख्याल रखकर विकास की कई योजनाएं बनाई गई. लेकिन वर्तमान सरकार ने सभी जन कल्याण की योजनाओं पर अंकुश लगाते हुए उन्हें बंद करने का प्रयत्न किया है. कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बलिया से बनाया जाना था. लेकिन इस सरकार ने उसे गाजीपुर से बना कर के बलिया जिले से घोर अन्याय किया है. कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही यह एक्सप्रेसवे बलिया तक अवश्य जुड़ेगा. उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा केवल झूठ पर झूठ बोलकर देश के लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता तक पहुंचे इन लोगों ने देश की जनता के साथ छल किया. लोगों के अच्छे दिन तो नहीं आए लेकिन इन लोगों के अच्छे दिन जरूर आ गए जो किसी तरह चल करके सत्ता में काबिज हो गए.
सभा की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी बलिया के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि समाज में समरसता लाए बिना विकास की बात नहीं की जा सकती. समाजवादी पार्टी की सरकार में बिना भेदभाव के समाजवादी पेंशन, कन्या विद्या धन, लैपटॉप वितरण, बेरोजगारी भत्ता सहित तमाम योजनाएं जनहित के लिए चलाई गई. जिनका खूब सराहना हुआ. लेकिन इस सरकार ने बदले की भावना के चलते समाजवादी पार्टी के महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं को भी जलन की भावना से बंद करने का काम किया. कहा कि जो लोग समाजवादी पेंशन पा रहे थे उन लोगों की पेंशन बंद कर दी गई. बेरोजगारों का बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया गया. प्रदेश के बल्कि देश के युवा बड़े पैमाने पर बेरोजगार हैं. उनको पकौड़ा बेचने की सलाह दी जा रही है. या देश की जनता के साथ छलावा किया जा रहा है.
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धनजी चैरसिया, शिवजी यादव, कृष्ण बिहारी राजभर, राजेंद्र राय, भरत यादव, रिशु गुप्ता, विजय यादव, सुजीत सिंह, मुन्ना गिरी, गुड्डू पांडेय सोनू पांडे, पारसनाथ चैरसिया, मुन्ना यादव, नीतेश पाठक आदि लोग रहे. इसी क्रम में मंगलवार की शाम भी नगवा गांव में पूर्व प्रधान स्वर्गीय केदार नाथ पाठक के दरवाजे पर चैपाल का आयोजन कर सपा की जनसभा के प्रदेश महासचिव अरविन्द गिरी ने लोगों के बीच समाजवादी सरकार की किए गए विकास कार्यों का जमकर बखान किया था. समाजवादी पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया इस मौके पर मुख्य रूप से नीतेश पाठक, मुन्ना गिरी, राकेश पाठक, राधा कृष्ण पाठक, अजित पाठक आदि लोग रहे.

Related

Tags: अखार दुबहड़ सपा

Post navigation

Previous: आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला में 102 का सलेक्शन
Next: अपने पिता की स्मृति में गरीबों में किया कंबल व अन्न का वितरण

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.