बांसडीह : सील अल्ट्रासाउंड सेंटर का ताला तोड़कर लाखों की मशीन चोरी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां प्रशासन और चिकित्सा विभाग द्वारा सील किए गए अल्ट्रासाउंड केंद्र का ताला तोड़कर कार सवार चोर लाखों की मशीन और अन्य उपकरण चुरा ले गए।

जानकारी के अनुसार, बांसडीह कस्बे में स्थित प्रियांशु अल्ट्रासाउंड सेंटर को 21 अक्टूबर 2024 को भ्रूण जांच के आरोप में एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी के निर्देश पर तत्कालीन तहसीलदार निखिल शुक्ल और सीएचसी अधीक्षक वेंकेटेश मौआर की मौजूदगी में सील किया गया था। इसके साथ ही इंडियन मेडिकल एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तब से यह सेंटर बंद पड़ा था।

मंगलवार की रात चार की संख्या में पहुंचे कार सवार चोरों ने गमछे से चेहरा ढककर दुकान का सील व ताला तोड़ दिया। इसके बाद सोनोग्राफी मशीन, लैपटॉप, प्रिंटर समेत अन्य उपकरण निकालकर गाड़ी में लाद ले गए। चोरी के दौरान कार के नंबर प्लेट पर कुछ अंक छुपा दिए गए थे।

बुधवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना मकान मालिक श्रीधर मिश्रा को दी। उन्होंने मामले की जानकारी कोतवाल संजय सिंह को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।

एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी के निर्देश पर नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोरी की घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसके बाद प्रशासन ने सेंटर को दोबारा सील कर दिया।

एसडीएम ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरी की पुष्टि हुई है। पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel