Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया के डिप्टी जेलर समेत चार जेलकर्मी निलंबित, जेल अधीक्षक और जेलर को नोटिस
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया के डिप्टी जेलर समेत चार जेलकर्मी निलंबित, जेल अधीक्षक और जेलर को नोटिस

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कारागार महानिदेशक ने कारागार उप महानिरीक्षक को जांच करने के लिए भेजा था. उनकी रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है.
News Desk 25 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। जिला कारागार में एक कैदी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने डिप्टी जेलर सहित चार जेल कर्मियों को निलंबित कर दिया है. कारागार उप महानिरीक्षक राम धनी राम ने शनिवार को बताया कि बलिया जिला कारागार के डिप्टी जेलर बाबूराम यादव के अलावा तीन अन्य कर्मियों रघुवंश सिंह, चंद्रशेखर और अवधेश यादव को निलंबित कर दिया गया है. उप महानिरीक्षक ने बताया कि कारागार अधीक्षक प्रशांत मौर्य और जेलर विनय कुमार को नोटिस जारी किया गया है.

#Ballia – 3 inmates were beaten up by a prisoner in district jail, beaten up with objectionable remarks on MP, beaten with shoes and kick bribes, 3 Dabang prisoner MP Virendra Singh Mast's supporter. @balliapolice @dmballia pic.twitter.com/iVq2gIUIZW

— Prakash Mehra (@mehraprakash23) July 21, 2020
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर जिला कारागार से जुड़ा एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था. इस वायरल वीडियो में तीन कैदी एक कैदी की खुलेआम जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं. कैदी की हाथ, पैर और चप्पल से पिटाई की जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कारागार महानिदेशक ने कारागार उप महानिरीक्षक को जांच करने के लिए भेजा था. उनकी रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है.

जिला कारागार के अंदर बंदियों में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद डीजी जेल के स्तर हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा है. शनिवार को जेल की व्यवस्था पटरी पर दिखाई पड़ी. वहीं अंदर की भी व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त कर दी गई थी.

प्रभारी डीआइजी जेल डॉ. रामधनी ने तीन दिनों तक मामले की गहराई से जांच की. इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी. इस पर डीजी जेल ने कार्रवाई करते हुए डिप्टी जेलर बाबू राम यादव, हेड जेल वार्डर रघुबंश सिंह, चंद्रशेखर व अवधेश यादव को संस्पेड कर दिया. वहीं जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या व जेलर विनय कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है. इस कार्रवाई के बाद जेल में हड़कंप मच गया है. अधिकारी व कर्मचारी जेल के अंदर की व्यवस्था को लेकर सख्त दिखे. वहीं जेल के अंदर जमा बरसात के पानी ने समस्या को और जटिल कर दिया है. बंदियों व कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

जेल के अंदर तीन दिनों में कोरोना के 228 मरीज मिलने से बंदियों में भय व्याप्त है. इस जेल में बंदी व कर्मचारी मिलाकर 817 लोगों की जांच की गई. इसमें 228 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले. इसको लेकर जेल प्रशासन सतर्क हो गया है. जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि जेल के अंदर तीन बैरकों को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है. सभी का इलाज चल रहा है. चिकित्सकों की टीम तैनात है.

Related

Tags: जेल बलिया वीडियो सोशल मीडिया

Post navigation

Previous: जिला जेल में संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी तो अस्पताल भी अछूते नहीं
Next: खेसारीलाल यादव, प्रदीप और पराग के साथ मिलकर बनाएंगे फिल्‍म ‘लिट्टी चोखा’

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.