Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को बेल्थरारोड तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने वृद्धावस्था पेंशन तीन माह से न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल जांच कर पेंशन चालू कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सिंह ने राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अभी धान की रोपाई में पूरा जून माह बाकी है। पैमाईश व चिन्हाकन के बाद खूंटा लगाने का समय हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। कहा कि किसी धनवान ब्यक्ति के दबाव में किसी गरीब का काम नही रुकना चाहिए। अन्यथा शिकायत मिली तो कार्यवाही करने का काम करुंगा। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 161 जिसमें 08 मामले मौके पर निस्तारण किया गया।
क्षेत्र के हल्दी रामपुर की एक महिला ने शिकायत की कि उसके नाम दर्ज भूमि पर पट्टेदार कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने तथा दो दिनों के भीतर महिला को भूमि पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया।
एक अन्य शिकायत में बताया गया कि खतौनी में जीवित व्यक्ति चंद्रशेखर को मृत घोषित कर उनके स्थान पर अरविंद का नाम दर्ज कर दिया गया है, जबकि अरविंद की मृत्यु हो चुकी है। इस गंभीर त्रुटि पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल खतौनी में चंद्रशेखर का नाम दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि आदेश का पालन न होने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भीमपुरा पुलिस पर नाराजगी ब्यक्त करते हुए ग्राम कटयां निवासी अनूप कुमार पुत्र शिवनाथ की शिकायती पत्र को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस को मौके पर जाकर खेत में खेती कार्य में ब्यवधान डालने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने का आदेश दिया। कहा कि इनकी खेती में कोई रुकावट न हो सके। नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुपापाली में बीते 20 जनवरी को मंदिर से हुई अष्ट धातू के मूर्तियों की चोरी में चोर पकड़े जाने व कुछ को छोड कर मूर्ति बरामद न करने को लेकर महिला पुरुष पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, भूमि कब्जा, पेंशन सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो सही है, वही किया जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम सिंह ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसील में हुई सौंदर्यीकरण का कार्य, एसडीएम कक्ष का जिलाधिकारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में एएन राय सीएमओ, शरद चौधरी एसडीएम, अजीत सिंह तहसीलदार, आलोक गुप्ता सीओ रसड़ा, कल्पना मिश्रा पीडी डीआरडीए, केएम पाण्डेय डीपीओ, मनीष कुमार सिंह बीएसए, विकास कुमार सहायक निदेशक मत्स्य, अल्का श्रीवास्तव उद्यान विभाग, राजन कुमार जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह जिला कृषि अधिकारी, सूर्यप्रकाश विकास खण्ड अधिकारी सीयर, अभिषेक राय बाल विकास परियोजनाधिकारी सीयर, मनीष कुमार चौबे खण्ड शिक्षा अधिकारी, रिचा देवी उपायुक्त मनरेगा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


